एक बयान पर तमाशाई राजनीति* *मदन राठौड़ ने ग़लत नहीं कहा

           एक बयान पर तमाशाई राजनीति

               मदन राठौड़ ने ग़लत नहीं कहा


           नफ़रत की ये आंच यूं ही सुलगती रहे,

            राजनीति का वजूद इसी से कायम है।

                            (अशोक शर्मा)

👉🏽 बीजेपी के वरिष्ठ नेता मदन राठौड़ ने चार दिन पहले एक समारोह में कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध होता है तो भारत को पाकिस्तान का साथ देना चाहिए। बस उनके इस बयान ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया और वे चौतरफ़ा घिर गए। ऐसे में केन्द्र सरकार ने भी उनसे सफाई तलब कर ली। उन्होंने भी बतौर सफाई कह दिया कि मेरा आशय भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर था। मीडिया ने उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया। इसके लिए उन्होंने दो दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि क्या भारत के स्वाधीनता आंदोलन में मुसलमानों ने साथ नहीं दिया था ॽ वे भी अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन का हिस्सा थे। *मदन राठौड़ की यह बात बिलकुल सही है। यह अप्रत्यक्ष रूप से उनकी अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध को लेकर पूर्व में दिये गए बयान का समर्थन कर रही है। और वे उस पर कायम हैं।* लेकिन यहां आश्चर्य इस बात का है कि इस संदर्भ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मात्र एक पत्रकार ही उनसे सवाल करते हुए सुनाई दे रहे हैं। जबकि उनका चेहरा भी नहीं दिखाया गया। क्यों ॽ उस पत्रकार का कहना है कि आप ( मदन राठौड़ ) को पाकिस्तान का समर्थन नहीं करना चाहिए। क्योंकि भारत के हिन्दू और मुसलमान नहीं चाहते कि पाकिस्तान से कोई संबंध रखा जाए। यहां पहली बात यह है कि वे यह कैसे कह सकते हैं कि भारत के मुसलमान पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं रखना चाहते ॽ वे भारतीय मुसलमानों को कितना जानते हैं ॽ जनाब अंधेरे में हैं। अनेकों बार भारतीय विमानों को पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ती है। ऐसे में पाकिस्तान सरकार भी उन्हें अपने एयरपोर्ट पर उतरने के लिए जगह देती है। भारत के लगभग 20 % मुसलमानों की पाकिस्तान में रिश्तेदारियां हैं। इसलिए दोनों तरफ़ के मुसलमानों का आना-जाना लगा रहता है। भारतीय राजनीति में भी अनेकों नेताओं के बच्चे मुसलमानों में ब्याहे हुए हैं और उनकी भी रिश्तेदारियां पाकिस्तान में है। इसके अलावा ऐसा कौन-सा गुनाह है जो भारत में भारतीय भारतियों के साथ नहीं कर रहे ॽ इसलिए ये फ़िज़ूल की बातें हैं कि कोई भी भारतीय हिन्दू और मुसलमान पाकिस्तान से संबंध नहीं रखना चाहते। दूसरी बात यह कि *ऐसे पत्रकार यह क्यों भूल जाते हैं कि पाकिस्तान भारत की आजादी के बाद बना, न कि पहले से था। और आज़ादी की उस जंग में हिन्दू और मुसलमान दोनों ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ साथ थे।* मदन राठौड़ ने सही कहा कि भारत के स्वाधीनता आंदोलन में मुसलमानों ने भी साथ दिया और उन्होंने कुर्बानियां भी दी थीं। विभाजन के बाद वही मुसलमान पाकिस्तान चले गए तो नफरत करने योग्य हो गए ॽ यह कैसी मानसिकता है ॽ पता नहीं ऐसे लोग कैसे पत्रकार बन जाते हैं जिन्हें बेसिक ज्ञान है ही नहीं। *सिगरेट फूंक, तम्बाकू रगड़ ऐसे पत्रकारों के दिमाग़ में एक ही बात रहती है कि भारतीय नेताओं को पाकिस्तान के खिलाफ ही बयान देने चाहिए। बस।* ताकि उनकी ख़बर सुर्ख हो सके। ऐसे पत्रकार अमेरिका की तरफ क्यों नहीं देख रहे। वे तब क्यों नहीं बोले जब अमेरिका ने पिछले साल हजारों युवा और वृद्ध स्त्री-पुरूष भारतीयों को हथकड़ी लगाकर और पैरों में बेड़ियां पहना कर भारत भेज दिया था। तब पीएम मोदी भी कुछ नहीं बोले। चूंकि पीएम मोदी पूरी तरह ट्रंप की मुट्ठी में हैं। ट्रंप भारत के खिलाफ भारी टैरिफ लगा कर भारतीय अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर चुके हैं। फिर भी ट्रंप पीएम मोदी के दोस्त हैं। उनसे पहले बराक ओबामा किसी के दोस्त नहीं थे लेकिन वे भारत के हितैषी रहे। जबकि ट्रंप भारत के हितैशी नहीं हैं। वे भारत की आर्थिक रूप से कमर तोड़ चुके हैं। ऐसे ही चीन भी भारत का दोस्त नहीं। वह भी भारत की सैकड़ों किलोमीटर ज़मीन पर कब्जा कर चुका है। इसके बावजूद पीएम मोदी की इन दोनों से दोस्ती क्यों ॽ ऐसे पत्रकार इन मुद्दों पर गौर क्यों नहीं करते ॽ इस वीडियो में मदन राठौड़ कह रहे हैं कि देश की आजादी के लिए मुसलमानों ने भी शहादत दी है। क्या कलाम साहब ने देश को आणविक शक्ति सम्पन्न नहीं बनाया ॽ क्या उनकी प्रशंसा नहीं करनी चाहिए ॽ इस प्रेम को मुस्लिम विरोधी विचारों से क्यों जोड़ते हो। जिस भी मुसलमान ने इस देश के लिए कुछ किया है, उसका सम्मान करना चाहिए। फिर भी आपको जो छापना है, छापो। मै किसी से नहीं डरता। *मदन राठौड़ ने यह यथार्थ परक बात कह दी।*

👉🏽 अगर पाकिस्तान भारत विरोधी है तो पिछले साल पीएम मोदी 25 दिसम्बर को पाकिस्तान क्यों गए ॽ वे पत्रकार जनाब ज़रा पीएम मोदी से भी पूछें। यही नहीं वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के घर भी गए थे और वहां उनके मेहमान भी बने। लेकिन उनसे पूछने की हिम्मत किसमें है ॽ *जबकि पीएम मोदी पाकिस्तान गए थे तो भारतीय मीडिया ने बढ़ा-चढ़ा कर लिखा कि अटल बिहारी वाजपेई के बाद मोदी जी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनका पाकिस्तान में भव्य स्वागत किया गया।* उनके बाद विदेश मंत्री जयशंकर भी पाकिस्तान जा चुके हैं।‌ लेकिन उनके जाने पर भी किसी ने ऊंगली नहीं उठाई। यही नहीं सन 2014 में जब मोदी जी ने भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तब उन्होंने नवाज़ शरीफ़ को उसमें शामिल होने के लिए विशेष रूप से निमंत्रण-पत्र भेजा था। क्यों ॽ नवाज़ शरीफ़ भी भारत आए और उनकी भारत सरकार ने भी लाज़वाब मेहमाननवाजी की। इसके बाद क्यों भारत के विदेश मंत्री जयशंकर 2024 में 15-16 अक्टूबर को पाकिस्तान गये। यह भी ना भूलें कि उसी पाकिस्तान से भारत का सालाना अरबों रुपए का व्यापार दशकों से चल रहा है। दुश्मन देश होने के बावजूद भारत से जीवनरक्षक दवाएं, वैक्सीन, चीनी, मिठाइयां, कपास और रिफाइंड पेट्रोलियम, खनिज उत्पाद पाकिस्तान जाते हैं और बदले में पाकिस्तान भारत को अरबों रुपए के सूखे मेवे, सेंधा और काला नमक, सीमेंट, कपड़े और चमड़े का सामान भेजता है। इसके अलावा भारत की आज़ादी की लड़ाई में भी अनेकों मुसलमानों ने अपनी जान गंवाई। टीपू सुल्तान ने इस्ट इंडिया कंपनी का विरोध किया था।‌ अंतिम मुग़ल बादशाह बहादुर शाह जफर ने 1857 के स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेज विरोधी हिन्दू-मुस्लिम संगठनों का नेतृत्व किया। अवध की रानी बेगम हज़रत महल ने भी 1857 की क्रान्ति में लखनऊ में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। अशफ़ाक उल्लाह खान काकोरी कांड में ऐसे मुख्य क्रान्तिकारी थे जिन्हें अंग्रेजों ने फांसी पर चढ़ा दिया। मौलाना अबुल कलाम आजाद स्वाधीनता आंदोलन के स्तम्भ रहे। ख़ान अब्दुल गफ्फार खान ने भी अंग्रेजों से संघर्ष किया। मौलवी अहमदुल्लाह शाह ने फैज़ाबाद ( अब अयोध्या ) से 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ कमान संभाली। ये सब मुसलमान थे और उन्होंने इसी देश की आजादी के लिए कुर्बानियां दीं। इसके अलावा प्रति वर्ष हजारों मुसलमान पाकिस्तान से भारत आते-जाते रहते हैं। बड़ी अजीब बात है कि मौजूदा दौर के जर्नलिस्ट पढ़ते कुछ भी नहीं, बस सवाल करना शुरू कर देते हैं। जबकि बेसिक नॉलेज में भी वे जीरो हैं। मौजूदा वीडियो में मदन राठौड़ कहीं भी ग़लत नहीं कह रहे। वे निष्पक्ष बात कर रहे हैं लेकिन उसे तमाशाई राजनीति बना दिया है।

लेखक वरिष्ठ पत्रकार है।

 👉🏽7726800355, अजमेर।


Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

चेन्नई में ज्योतिषाचार्य दिलीप नाहटा का हुआ सम्मान