घर में घुसकर वृद्धा की कर दी हत्या, बिगाड़ दिया चेहरा

उदयपुर। उदयपुर में शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने चाकू से वार कर वृद्धा का चेहरा ही बिगाड़ दिया। घर से उनकी बेटी गायब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मीरा गर्लस स्कूल के पीछे सरदारपुरा इलाके में रहने वाले रिटायर्ड प्रोफेसर 90 वर्षीय चंद्र शेखर पुरोहित की 85 वर्षीय पत्नी केसर पुरोहित की किसी ने निर्मम हत्या कर दी। हत्यारों ने महिला की बेहद निर्मम तरीके से हत्या की है। महिला के चेहरे व आंख तक में बुरी तरह से चाकुओं के वार किए हैं। केसर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। नौकरानी के आने पर पता चला: सुबह नौकरानी के आने पर हत्या का पता चलानौकरानी सुबह घर में घुसी तो उसने बिस्तर खून से सना देखा। इसके बाद वह उसे घर में खून के निशान मिले। यह देखकर वह घबरा गई तथा घर से बाहर निकल गई। बाहर आकर उसने आस-पास के लोगों को इस बारे में बताया। पड़ोसी व कुछ लोग घर के भीतर गए तथा कुछ संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को केसर का शव बेसमेंट में मिला। हत्या में एक से अधिक लोग शामिल: बैडरूम से किचन तक खून के निशान मिले हैं। इससे __लगता है कि शव को किचन तक घसीट कर ले जाया गया। खास बात यह है कि शव बेसमेंट में मिला है, लेकिन बेसमेंट तक शव घसीटने के निशान नहीं मिले हैं। इससे पुलिस का मानना है कि हत्या में एक से अधिक लोग शामिल रहे हैं। चंद्र शेखर को काफी देर तक किसी ने कुछ नहीं बताया। हालांकि केसर की हत्या के समय वे घर में ही थे, लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। चंद्रशेखर व केसर के दो बेटे व एक बेटी है। _एक बेटा राजसमंद में न्यूरो सर्जन है तथा दसरा उदयपर के सबीना में रहता है। उनकी बेटी 45 वर्षीय स्वीटी माता-पिता के साथ ही रहती है। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह घर से गायब है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे