राजस्थान रेंजर्स ने जयपुर में शुरू की ग्रासरूट्स टेनिस पहल
राजस्थान रेंजर्स ने जयपुर में शुरू की ग्रासरूट्स टेनिस पहल, 150 से अधिक युवा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा पूर्व डेविस कप खिलाड़ी श्रीनाथ प्रह्लाद अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-18 वर्ग के खिलाड़ियों को देंगे ट्रेनिंग और मार्गदर्शन; किआ TPL सीजन 8 से पहले राजस्थान में टेनिस को बढ़ावा देने की पहल जयपुर, 17 अक्टूबर । किआ टेनिस प्रीमियर लीग (TPL) सीजन 8 की टीम राजस्थान रेंजर्स की ओर से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 17 और 18 अक्टूबर को दो दिवसीय ग्रासरूट्स टेनिस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में 150 से अधिक युवा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह कैंप TPL के ग्रासरूट्स डेवलपमेंट प्रोग्राम का हिस्सा है। इसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को टेनिस के प्रति प्रोत्साहित करना, उन्हें प्रतियोगिताओं में खेलने का अनुभव देना और प्रोफेशनल स्पोर्ट्स से जुड़ी जरूरी बातों की जानकारी देना है। इस कैंप में अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-18 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत के पूर्व डेविस कप खिलाड़ी और राजस्थान रेंजर्स के मेंटर श्रीनाथ प्रह्लाद इस दौरान राजस्थान के युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग और मार्गदर्शन...