हसनपुरा गैस एजेन्सी द्वारा उपभोक्ता की हत्या की साजिश!

 हसनपुरा गैस एजेन्सी द्वारा उपभोक्ता की हत्या की साजिश!



जयपुर। हसनपुरा गैस एजेन्सी द्वारा अपने उपभोक्ता का जमकर शोषण किया जा रहा है। ऐसा ही एक निवारू रोड स्थित उपभोक्ता cx-21711531 का मामला सामने आया है।  जिसमें उपभोक्ता का गैस रेगुलेटर पिछले एक माह से लीकेज कर रहा है। जिसकी वजह से डेढ माह चलने वाला गैस सिलेंडर  15 दिन मे ही लीकेज की वजह से खत्म हो रहा है। इसकी शिकायत जब गैस एजेन्सीै के डिलीवरी मैन से की तो उन्होंने गैस एजेन्सी जाकर शिकायत दर्ज करवाने की हिदायत दी। इस पर जब गैस एजेन्सी जाकर रेगुलेटर लीकेज के बारे में वहां मौजूद एजेन्सी कर्मचारी प्रेम  को बताया तो उन्होनें गैस उपभोक्ता  के आरिजनल कागज लेकर आने को कहा तो उपभोक्ता ने कहा कि आप रेगुलेटर तो बदल दीजिए घर में गैस चूल्हे पर कार्य करते समय जबरदस्त भय का वातावरण बना हुआ है।इस पर भी कर्मचारी द्वारा कोई सकारात्मक जवाब न देते हुए मूल कागजात लाने की कहकर टाल दिया गया। अगले दिन जब गैस के मूल  कागजात लेकर गैस एजेन्सी उपभोक्ता पहुंचा तो टका सा जवाब मिला कि रेगुलेटर खत्म हो गये है आने पर उपलब्ध करा देंगे । इस पशोपेश में उलझे उपभोक्ता द्वारा स्वयं का चूल्हा न जलाकर पड़ौसियों के घर खाना बनाकर काम चला रहें है। काफी अनुनय विनय करने के बाद भी आज तक उपभोक्ता का गैस रेगुलेटर नहीं बदला गया है। इससे यही साबित होता है कि गैस एजेन्सी द्वारा जानबूझकर उपभोक्ता को मौत के मुंह में धकेलने की साजिश रची जा रही है! 

जबकि गैस कम्पनियो की सख्त हिदायत है कि इस तरह की समस्याओं का तत्काल निवारण करना आवश्यक है। किन्तु हसनपुरा गैस एजेन्सी पर इसका कोई असर नहीं है। अपितु

उपभोक्ता का शोषण करना ही इनका उद्देश्य है। ऐसी गैस एजेन्सी के खिलाफ प्रशासन को सख्त कार्रवाई करके दंडित करना चाहिए। ताकि भविष्य में अन्य  किसी उपभोक्ता के साथ  इस तरह का अन्याय  न हो। 

साथ ही जांच का विषय यह भी है कि उक्त उपभोक्ता के एक माह से चल रहे प्रकरण के दौरान जारी नये गैस कनेक्शन को रेगुलेटर कैसे उपलब्ध हुए!

Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री