बस्सी में राजस्व नक्शा घोटाला

                  बस्सी में राजस्व नक्शा घोटाला



                पूर्व सरपंच पर एफआईआर दर्ज




जयपुर। राजधानी जयपुर के बस्सी तहसील में भूमाफियाओं द्वारा एक बड़ा खेल करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वर्ष 2022 में कथित रूप से राजस्व नक्शों में चुपचाप बदलाव किए गए, जिनका पर्दाफाश अब वर्ष 2025 में हुआ। इस मामले में पूर्व सरपंच विनोद शर्मा और उनके पिता रामगोपाल शर्मा के खिलाफ बस्सी पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। 


उन पर धोखाधड़ी, कूटरचना और राजस्व नक्शा में अवैध परिवर्तन जैसे गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि तीन वर्षों तक जमीन मालिक को इस बदलाव की जानकारी तक नहीं दी गई। जबकि राजस्व रिकॉर्ड में मनमाने ढंग से फेरबदल कर लाभ उठाया गया। इससे पहले भी वर्ष 2022 में एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें विनोद शर्मा का नाम सामने आया था लेकिन उस प्रकरण में भी अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।


 लगातार सामने आ रहे मामलों से स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले को लेकर क्षेत्रवासियों में भी आक्रोश है। साथ ही स्थानीय निवासी इस मामले में निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री