चेन्नई में ज्योतिषाचार्य दिलीप नाहटा का हुआ सम्मान

 चेन्नई में ज्योतिषाचार्य दिलीप नाहटा का हुआ सम्मान



ब्यावर। चेन्नई के इग्मोर स्थित राजस्थानी एसोसिएशन में आयोजित श्री महावीर मरुधर केशरी गौशाला, मादलिया के संस्थापक एवं गौसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले  गौतमचंद लोढ़ा के बहुमान समारोह में ब्यावर के प्रख्यात एस्ट्रोलॉजर एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ दिलीप नाहटा का भी सम्मान किया गया।


समारोह में  विमल धारीवाल,  प्रवीण टाटिया,  जे. गौतमचंद लोढ़ा तथा  दिलीप बोहरा ने दिलीप नाहटा को शॉल एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया।


अपने संबोधन में दिलीप नाहटा ने गौसेवा और जीवदया को मानव जीवन का सर्वोच्च धर्म बताते हुए कहा कि समाज में सेवा, करुणा और संस्कारों का प्रसार ही वास्तविक पुण्य का कार्य है। उन्होंने गौशाला द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।


कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधुओं ने गौसेवा के प्रति समर्पित सभी सेवाभावी व्यक्तियों का अभिनंदन किया तथा आयोजन को प्रेरणादायी और ऐतिहासिक बताया। इस अवसर पर जगदीश कुमावत, बुलंद कुमावत, गोपाल कुमावत, मोहन दरधा, अशोक लोढ़ा एवं महेंद्र रांका सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

ऑटो जगत किंग्स मोटर शोरूम का भव्य उद्घाटन