झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर मांग रहीं वोट


कार्यालय संवाददाता


जयपुर/नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कई बड़े चेहरे प्रचार करते दिख रहे हैं। इसमें अब जयपर की पूर्व दिख रहे हैंइसमें अब जयपुर की पूर्व राजकुमारी और लोकसभा सांसद दीया कुमारी भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने शुक्रवार सुबह दिल्ली के मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का प्रचार किया। वे यहां प्रत्याशी सुभाष सचदेवा के समर्थन में वोट मांगने पहुंचीं। साथ ही प्रवासी राजस्थानी मंच द्वारा आयोजित सभा को भी संबोधित किया।


इससे पहले दीया कुमारी ने दिल्ली की त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी तिलक राम के लिए भी प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने पदयात्रा भी की। क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। दीया यहां कई दिनों से गली-गली घूमकर भाजपा के लिए प्रचार कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के लोगों से भी बात की। उन्होंने कहा कि त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र में सवाईमाधोपुर के भी बहुत लोगों से मुलाकात हुई, जिनसे पुरानी यादें ताज़ा हो गई। 


दीया कुमारी 2019 में राजसमंद से सांसद बनी: दीया कुमारी जयपुर के पूर्व राजघराने की बेटी हैं। वह महाराज सवाई भवानी सिंह और पद्मनी देवी की इकलौती बेटी हैं। दीया ने 2013 में सियासत में कदम रखा। 2013 में वे भाजपा से जुड़ी और पार्टी ने उन्हें टिकट दिया। दीया ने सवाई माधोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बनीं। विधानसभा चुनाव 2018 में दीया ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर चुनाव में लड़ने से इनकार कर दिया था।


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे