निर्वाण नगर के पार्श्वनाथ कॉलोनी में हुआ, गणिनी आर्यिका गौरवमती माताजी ससंघ का मंगल मंगल प्रवेश 


जयपुर।  गणिनी आर्यिका रत्न गौरवमती माताजी ससंघ का मंगल प्रवेश शनिवार को दोपहर 3.30 बजे पार्श्वनाथ कॉलोनी निर्वाण नगर में मंगल प्रवेश संपन्न हुआ। इससे पूर्व दोपहर दोपहर 2 बजे मानसरोवर के इंजीनियर्स कॉलोनी के शांतिनाथ दिगम्बर जैन चैत्यालय से श्रीजी के दर्शन कर आर्यिका संघ ने विहार यात्रा प्रारम्भ की। 



संयोजक अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया की यात्रा इंजीनियर्स कॉलोनी से प्रारम्भ होकर किसान धर्म कांटा, अजमेर रोड, निर्वाण नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पार्श्वनाथ कॉलोनी में प्रवेश किया,  इस दौरान निर्वाण नगर के मुख्य मार्ग पर सकल दिगम्बर जैन समाज निर्वाण नगर और पार्श्वनाथ कॉलोनी सहित गंगवाल परिवार ने आर्यिका संघ की बेंड - बाजों और जयकारों के साथ मंगल अगवानी की और पाद - प्रक्षालन व् आरती कर आर्यिका संघ निर्वाण नगर में स्वागत सत्कार किया।



इस अवसर पर ब्र जिनेश भैया, ब्र किरण  दीदी, समाज सेवी अनिल जैन धुंवा वाले, राजेंद्र बड़जात्या, अजीत पाटनी, आशीष गोधा, सर्वेश जैन, अमित सिंघई, कमल चंद छाबड़ा, शिल्पी जैन सहित निर्वाण  नगर, पार्श्वनाथ कॉलोनी, इंजीनियर्स कॉलोनी, जनकपुरी  सहित विभिन्न कॉलोनियों के समाज बंधुओ  ने भाग लिया।  रविवार को दोपहर 1. 15 बजे आर्यिका संघ सानिध्य में विधान पूजन का आयोजन किया जायेगा।



Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे