राजामौली की फिल्म में 'भगत सिंह' बनेंगे अजय देवगन?

'


बाहुबली' फिल्म से रातोंरात पूरी दुनिया में छा गए निर्देशक एसएस राजामौली अब अपने ड्रीम प्रॉजेक्ट आरआरआर पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलिवुड सुपरस्टार अजय देवगन और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी हैं। अजय देवगन ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक अजय देवगन इस फिल्म में 'भगत सिंह' की भूमिका निभाएंगे। बता दें कि अजय देवगन पहले भी 'भगत सिंह' का किरदार निभा चुके हैं। 2002 में आई राजकुमारी संतोषी की फिल्म 'द लेजंड ऑफ भगत सिंह' में शानदार अभिनय के लिए अजय देवगन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजे गए थे। अजय देवगन ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। RRR फिल्म की तरफ से जारी एक तस्वीर में भी अजय देवगन निर्देशक राजामौली के साथ दिख रहे हैं। दोनों हंसते हुए एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं। ट्वीट में यह जानकारी दी गई है कि अजय देवगन के साथ शूटिंग शुरू हो गई है और सभी कलाकार इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म निर्माण कंपनी डीवीवी ऐंटरटेनमेंट ने भी इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म देश के स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित है। फिल्म इंडस्ट्री जो चर्चा है उसके मुताबिक अजय देवगन आरआरआर में 'भगत सिंह' की भूमिका दिखाई देंगे और उनका चरित्र फिल्म काफी अहम है। भगत सिंह की भूमिका में वह इस फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू को ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह करने लिए प्रेरित करेंगे। साउथ के मेगास्टार राम चरन इस फिल्म में अल्लूरी सीताराम राजू की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, जूनियर एनटीआर कोमाराम भीम की भूमिका में हैं। आलिया भट्ट इस फिल्म में राम चरन के साथ रोमांस करती दिखेंगी। इस फिल्म को करीब 10 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का बजट भी करीब 400 करोड़ आसपास है।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे