राम रसोई में बना भोजन सनातन कोरोना वारियर्स ने किया वितरित


 राम रसोई में बना भोजन सनातन कोरोना वॉरियर्स  ने किया वितरीत                                                  जयपुुुर,झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में लगातार *नवें दिन*  3 अप्रैल  ,शुक्ल पक्ष दशमी, विक्रम संवत 2077 को सनातन सेवा समिति खातीपुरा जयपुर , द विजन हाउस, रोटरी क्लब जयपुर नॉर्थ, श्री गुलाब देवी कौशल्या चेरिटेबल ट्रस्ट व सौ  से अधिक  भामाशाहों के सहयोग से  *सनातन राम  रसोई* में बनी साफ सुथरी सब्जी, पूरी , चावल व लगभग पचास से अधिक घरों से मातृ शक्ति द्वारा घर की रसोई में बने फुल्के रोटी सब्जी के  लगभग  850 पैकेट सनातन सेवा समिति के कर्मठ  व सेवाभावी सेवार्थियो  जयपुर के भिन्न भिन्न इलाकों में वितरित किए गए।   अनिल  गुप्ता *द विजन हाउस* द्वारा आज 150 पैकेट खाने सनातन सेवा समिति द्वारा  बनीपार्क, राम मंदिर, राजीव नगर व सूत कॉलोनी आदि में वितरित किए  गए। इसके अतिरिक्त  विक्रम  सिंह  राठौड़ थाना अधिकारी झोटवाड़ा व बी एल ओ अनिल  जैन के सानिध्य व मार्गदर्शन में ओम शिव कॉलोनी, मेजर बन्ने सिंह कॉलोनी, अल्पना कॉलोनी झोटवाड़ा, प्रताप डेयरी निवारू रोड, महंत कॉलोनी , सिंह भूम खातीपुरा , तारा नगर, बजरी मंडी रोड, कनकपुरा रेलवे स्टेशन व डिपो के आस पास  दिहाड़ी मजदूर, सड़क किनारे बसे रैन बसेरे व आर्थिक संकट से जूझ रहे जरूरतमंद लोगो को शाम का भोजन वितरित किया गया। इसके अलावा कुछ जरूरतमंद लोगों को सूखे राशन के पैक दिए गए।
 
सनातन सेवा समिति के आज के प्रमुख सेनानी रहे गणेश सिंह, हेमेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह ,वाई पी सिंह, कामिनी , निखिल, भीम सिंह, हिम्मत सिंह, नरेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राम कुमावत व अन्य साथी गण।


 सदैव की भांति ,सनातन सेना और भामाशाओ द्वारा किया जाने वाला ये मानवीय सहयोग  अनुकरणीय व  सभी के लिए प्रेरणा  स्त्रोत है , साथ में उन भाईयो बहनों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत्र है ।                                                      वैश्विक आपदा में सनातन सेवा समिति  शारीरिक व मानसिक रूप से कोरोना योद्धाओं के रूप में अपना सेवा कार्य अनवरत जारी रखेगी जब तक कोरोना हार नहीं जाता।। जय हिन्द जय भारत जय सनातन। जय कोरोना योद्धा।


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे