जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का सितम्बर 2020 महीने राशिफल--

जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का सितम्बर 2020 महीने राशिफल--



 


मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):- 


व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति के अच्छे आसार बनेंगे. कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है. परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा. राजनीतिक संबंधों का पूर्ण लाभ मिलेगा.कुट॒म्बियों से वैमनस्यता बढ़ेगी। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। यात्रा न करें।


 ==> शुभ रंग : 


खाकी शुभ अंक : 2


आपके लिए उपाय => तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।


 


वृषभ ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 


भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों. प्रगति का सूचक है. अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति करने में सक्षम होंगे. जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें.शत्रुपक्ष से हानि सम्भव है। घर के सदस्यों से भी वैर-विरोध एवं अलगाव का माहौल बना रहेगा। धन की हानि होगी। स्वास्थ्य उत्तम नहीं रहेगा। व्यापार में लाभ न होने से मन उदासीन रहेगा। स्त्री सुख व मुकदमे में विजय होगी।


==> शुभ रंग : नारंगी  


शुभ अंक : 4


 आपके लिए उपाय => माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।


 


मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 


किसी नये कार्य की पूर्ति होगी. भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक बनेगी. अत: व्यावहारिक बनें. किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इष्ट मित्र स्वजन कुट॒म्बीजनों से सहायता प्राप्त होगी। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा। सुख-शान्ति बढ़ेगी। व्यापार साधारण, लाभ भी कम होगा। यात्रा शुभ रहेगी।


 


==> शुभ रंग : खाकी  


शुभ अंक : 8


आपके लिए उपाय => गणेश जी को प्रसाद चढ़ाएं।


 


कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 


महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी. 


स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कुट॒म्बियों में वैमनस्यता । बढ़ेगी। व्यापार की स्थिति सामान्य, रहेगी। यात्रा न करें। भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा. शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता के आसार है. किसी परिचित के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे. 


==> शुभ रंग : गुलाबी  


शुभ अंक : 3


आपके लिए उपाय => 2 बूंद गंगाजल पीएं।


 


सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 


जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें. व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा. कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें. कार्य भार की अधिकता रहेगी, अर्थागम की स्थिति अच्छी रहेगी, परिवार की समस्या सुलझेंगी। स्थान परिवर्तन का योग है, अचानक किसी अप्रिय घटना की शंका है। पत्नी का सहयोग मिलेगा, मन खिन्‍न रहेगा। वाहन से कष्ट होगा।


==> शुभ रंग : काला  


शुभ अंक : 2


आपके लिए उपाय => लाल फूल पर कुमकुम डाल कर दुर्गा जी को चढ़ाएं।


 


कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 


बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें. कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी. कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे. प्रणय संबंध मधुर बनेंगे. स्वजनों से मन- मुटाव रहेगा। शत्रुओं से छुटकारा होगा। आरोग्य की वृद्धि होगी। परीक्षा-प्रतियोंगिता में सफल होंगे। यात्रा में सफलता मिलेगी।


==> शुभ रंग : काला  


शुभ अंक : 8


आपके लिए उपाय => धनिया पाउडर और मिश्री मिलाकर खाएं।


 


तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 


सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी. व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी. स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं. कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी. घर में प्रसन्न्ता रहेगी।किसी आकस्मिक कार्य से लाभ होगा। मुकदमे में विजय मिलेगी। राजकीय कार्यों में सफलता, स्वास्थ्य लाभ, परंतु पत्नी-का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। उदर विकार दूर होगा।


==> शुभ रंग : लाल  


शुभ अंक : 7


आपके लिए उपाय => किसी भी मंदिर में इत्र चढ़ाएं।


 


वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 


योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा. मस्त-मौला मन मौजमस्ती में समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा. शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। इस महीने में रुके हुए कार्यों का सम्पादन, बहुमूल्य पदार्थों की खरीद-बिक्री से उत्तम लाभ होगा। प्रवास भ्रमण, मानसिक चिन्ता दूर होगी। कठोरता का त्याग करें। नवीन योजनाओं में सफलता मिलेगी।


==> शुभ रंग : नीला  


शुभ अंक : 6


आपके लिए उपाय => भाई या दोस्तों की चीजों का उपयोग न करें।


 


धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 


सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा. रोजगार में प्रगति संभव. मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का प्रयत्न करें. अनुचित कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें. इस महीन में सट्टा, लाटरी में नुकसान उठाना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति कम ही होगी। वातावरण विशेष उत्तम रहेगा। मित्रों से सावधान रहें। मुकदमे में सफलता और व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।


 


==> शुभ रंग : नीला  


शुभ अंक : 3


आपके लिए उपाय => पानी में चने की दाल मिला कर केले की जड़ में पानी डालें।


 


मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 


रोजगार में कुछ नये आसार से उत्साहित होंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें. खानपान में परहेज रखें. शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे. प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। इस महीने स्त्री, संतानादि का सुख उत्तम-मिलेगा। नौकरी में तरक्की, निजी कार्यों में मित्र शुभ चिन्तक सहायक होंगे। व्यापार से लाभ, यशोगान, वाहन सुख मिलेगा। मासान्त में शारीरिक कष्ट कुट॒म्बीजनों से चिन्ता बनेगी।


 


==> शुभ रंग : सुनहरा  


शुभ अंक : 6


आपके लिए उपाय => भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।


 


कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 


अपनी भावुकता पर नियंत्रण करें. हर रिश्ते से ज्यादा अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी. माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे. व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। परिवार में खुशहाल स्थिति रहेगी।


परिवार में मतभेद रहने की आशंका बनी रहेगी। धन संचय में बाधा आयेगी। उदारजनों से मित्रता होगी। यात्रा करनी होगी।


   


==> शुभ रंग : मैरुन  


शुभ अंक : 1


आपके लिए उपाय => हनुमान मंदिर में काला धागा चढ़ाएं।


 


मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 


परिवार में किसी की अस्वस्थता मन को चिंतित गरेगी. पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी. अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रूप से उसकी पूर्ति के लिए चिंतित होगा. आलस्य न करें। व्यक्तिगत सुख-सम्पन्नता की वृद्धि होगी। उद्योग-धन्धों में लाभ, मुकदमे में विजय एवं कार्यों की अधिकता रहेगी। शत्रु भय दूर होगा। मन में प्रसन्‍नता एवं उत्साह बना रहेगा। उत्तरार्ध में चुगलखोरों से सावधान, मानसिक अशान्ति, धन लाभ होगा


==> शुभ रंग : खाकी  


शुभ अंक : 5


आपके लिए उपाय => धन लाभ की कामना से गणेश मंदिर के दरवाजे पर पीले चावल रखें।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे