देश भर में बन्दं का मिला - जुला रहा असर

 देश भर में बन्दं का मिला - जुला रहा असर 

नई दिल्ली 8 दिसंबर  । किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद किया गया। गैर-भाजपा शासित 13 राज्यों में बंद का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। राजस्थान के मंत्री खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर दुकानें बंद कराने निकले। वहीं, मुंबई की डब्बावाला एसोसिएशन ने भी बंद को समर्थन दिया।_*

_🍀इन 13 राज्यों में देश की आधी आबादी रहती है और करीब 4.82 करोड़ किसान परिवार रहते हैं। इनमें बड़े राज्य महाराष्ट्र और राजस्थान हैं। महाराष्ट्र में 1.10 करोड़ और राजस्थान में 71 लाख परिवार खेती पर निर्भर हैं।_

*_✍🏻ऐसा रहा प्रदर्शन:_*


_🍀20 सियासी दलों ने इसका सपोर्ट किया। कोलकाता में जादवपुर रेलवे स्टेशन पर लेफ्ट (वाम दलों) के कार्यकर्ता ट्रेन रोककर ट्रैक पर बैठ गए।जयपुर में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ट्रैक्टर चलाकर बाजार की दुकानें बंद करवाने निकले। वहीं, खबर है कि भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए।मुंबई के डब्बावालों ने भी किसानों और बंद को समर्थन दिया। डब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तालेकर ने कहा कि कृषि कानून बनाकर केंद्र देश के किसानों को खत्म कर देगा। इसी को लेकर उत्तर भारत के किसान विशाल प्रदर्शन कर रहे हैं। हम उनके समर्थन में हैं।आंध्र प्रदेश में वाम दलों और छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने विशाखापट्टनम में NH-16 पर प्रदर्शन किया।राजस्थान में रोडवेज की बसों के पहिए थमे रहे। जयपुर में लो फ्लोर बसें भी नहीं चलीं।महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्वाभिमानी शेतकारी संगठन ने ‘भारत बंद रेल रोको’ के तहत थोड़ी देर के ट्रेन रोकी। बाद में प्रदर्शनकारियों को पटरी से हटाकर हिरासत में ले लिया गया। भुबनेश्वर में भी प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोकीं।हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने 8 दिसंबर को होने वाली सारी परीक्षाएं टाल दी हैं। इसका बदला शेड्यूल छात्रों को बताया जाएगा। 9 दिसंबर की परीक्षाएं यथावत रहेंगी।_


*_✍🏻कुछ छेद भी कर देते हैं’:_*

_🍀इस बीच, अभिनेत्री कंगना रनोट ने किसान आंदोलन के खिलाफ हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कविता शेयर की है।_


*_✍🏻राजस्थान: अनाज मंडियां बंद:_*

_🍀यहां भारत बंद का कांग्रेस शासित किसान संगठनों और मंडी कारोबारियों ने समर्थन किया। यहां पेट्रोल पंप, अस्पताल, मेडिकल शॉप्स सहित जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब कुछ रहा। जयपुर में प्रदेश की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी मुहाना टर्मिनल भी कल बंद रहेगी।_

*_✍🏻महाराष्ट्र: संवेदनशील मार्गों पर बसें नहीं चलीं, दूध सप्लाई नहीं:_*

_🍀किसानों के भारत बंद का महाविकास अघाड़ी (MVA) में शामिल तीनों दल यानी शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने समर्थन किया। समाजसेवी अन्ना हजारे ने मंगलवार को किसानों के समर्थन में अपने गांव रालेगण सिद्धि में एक दिन का अनशन किया।_

*_✍🏻बंद को देखते हुए संवेदनशील मार्गों पर स्टेट ट्रांसपोर्ट (ST) की बसें नहीं चलीं।:_*

_🍀हालांकि, राज्य में मेडिकल स्टोर और किराना दुकानें खुली रहीं। दूध उत्पादक संघ ने पूरे राज्य में मिल्क की सप्लाई रोकने का निर्णय लिया है। इसके अलावा फल और सब्जी की सप्लाई भी नहीं हुई। राज्य में ज्यादातर रेस्तरां सुबह 11 बजे से 3 बजे तक बंद थे। नासिक, पुणे, अहमदनगर और कोल्हापुर में मंडियां भी कल बंद रहेंगी।_

*_✍🏻पंजाब: पेट्रोल पंप शाम 5 बजे तक बंद:_*


_🍀कांग्रेस शासित पंजाब में किसान आंदोलन को बड़े पैमाने पर समर्थन मिला। यहां मंगलवार को शाम 5 बजे तक बंद रहे। पंजाब पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के प्रधान परमजीत सिंह इसकी घोषणा कर चुके थे। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं और इससे जुड़ी गाड़ियों को पेट्रोल पंप से फ्यूल मिला। पंजाब में 3470 पेट्रोल पंप हैं, इनमें 4 लाख लीटर से ज्यादा फ्यूल बिकता है।_

*_✍🏻झारखंड: ट्रेनों पर भी असर पड़ सकता है:_*

_🍀झारखंड में भाजपा को छोड़कर लगभग सभी राजनीतिक दलों ने भारत बंद को समर्थन दिया। राज्य के CM हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि देश की आन-बान-शान हैं हमारे मेहनती किसान। केंद्र सरकार की देश के मालिक को मजदूर बनाने की साजिश है।_

*_✍🏻छत्तीसगढ़: विधायकों ने की बंद की अगुआई:_*

_🍀कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला।_

_

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे