तिलोनिया बाजार, फोटो प्रदर्शनी,
तिलोनिया बाजार, फोटो प्रदर्शनी
50 साल यात्रा की कहानी फड़ व संगीत के जरिए की प्रस्तुत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कला एवं संस्कृति मंत्री बीडी कल्ला ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया
(आशा पटेल)
जयपुर। समाज कार्य एवं अनुसंधान केंद्र (SWRC), बेयरफुट कॉलेज के 50 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को मनाए जा रहे स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कला एवं संस्कृति मंत्री बीडी कल्ला, संस्थान के निदेशक बंकर रॉय, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय, प्रिंसिपल सेक्रेट्री गायत्री राठौड़ विधायक भरत सिंह एडीशनल डायरेक्टर जनरल अनुराधा जी संस्था की गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह कविता श्रीवास्तव आदि ने शिरकत की।
बेयरफुट कॉलेज तिलोनिया द्वारा आयोजित क्राफ्ट मेला बाजार और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
90 मिनट के कार्यक्रम में फड़ के ज़रिये 50 साल की यात्रा दिखाई। जिसको दिखाने में 60 लोग भागीदार हुए।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि बंकर रॉय चाहते तो वे कुछ भी कर सकते थे और कुछ भी बन सकते थे लेकिन उन्होंने राजस्थान जैसे मरु प्रदेश को चुना जहां पर पानी की कमी शुरुआत से ही रही है और यहां पर अकाल पड़ते रहे हैं। देश ही नहीं दुनिया में बिल्कुल साधारण और बिना पढ़े लिखे या बहुत कम पढ़े लिखे लोगों के माध्यम से सौर ऊर्जा को दुनिया के बहुत सारे देशों में पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि समाज कार्य एवं अनुसंधान केंद्र जैसे संस्थान जो गांधीवादी मूल्यों पर आधारित हैं कि महती आवश्यकता है क्योंकि आज देश में अमन, शांति और चैन कायम करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा की इस वक्त केंद्र में बड़े अधिकारी सामाजिक कार्यकर्ताओं को ही दुश्मन मानते हैं l उनका वक्तव्य की देश के अंदर दुश्मन है बाहर नही, बहुत ही गैर ज़िम्मेवाराना वक्तव्य था। उन्होंने अफसोस जताया कैसे एक्विस्टों के पीछे पड़े हैं।
उन्होंने कहा समय है संविधान बचाना।
बंकर राय को एक बार फिर बधाई देते हुए और पूरे प्रदेश की ओर से इनके काम को नमन करता हूं और आगे भी इसी प्रकार सफलता पूर्वक।
सांस्कृतिक मंत्री बीडी कल्ला ने बेयरफुट कॉलेज तिलोनिया के बारे में बोलते हुए कहा कि समाज के हाशिए पर रह रहे अंतिम लोगों को बैकफुट कॉलेज तिलोनिया द्वारा आत्मनिर्भर स्किल डेवलपमेंट और स्वरोजगार जिसमें तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पानी स्वास्थ्य शिक्षा संचार महिला सशक्तिकरण के कार्यों पर महत्वपूर्ण कार्य किया। इसके लिए मैं बंकर रॉय को साधुवाद देता हूं।
विधायक भरत सिंह ने भी अपनी बात रखी व एडीजी जवाहर कला केंद्र ने भी बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन राम करण विकास समंवयक ने किया।
23-24 अप्रैल को संस्था के कार्यो का फोटो एग्जिबिशन सोलर कार्यशाला, प्रसिद्ध फोक गायक लोक कलाकार लाखा खान का हैंडीक्राफ्ट शिल्पग्राम मैं प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
रामकरण, (विकास समन्वयक, SWRC), सरिता, (परामर्श दाता SWRC), नोशीन (डिज़ाइनर हथेली), लक्ष्मण सिंह, (उपयुक्त तकनीकी समन्वयक, swrc ), रामनिवास (समन्वयक कम्न्युकेशन, swrc )
Comments