कॉलेज ऑफ नर्सिंग में समय को लेकर ब्याप्त मोनोपोली समाप्त

कॉलेज ऑफ नर्सिंग में समय को लेकर ब्याप्त मोनोपोली  समाप्त         


                     
6 घंटे का समय हुआ निर्धारित  

                   नर्सेज़ पदाधिकारियो ने जताई खुशी                                                                                                                                                                                                             जयपुर । राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन (एकीकृत) की मांग पर आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा डॉक्टर घनश्याम बैरवा  द्वारा प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा  वैभव गैलरिया के अनुमोदन से राज्य के समस्त कॉलेज ऑफ नर्सिंग का समय जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्रों के समान 6 घंटे (प्रातः 8 से 2 बजे तक) निर्धारित करने संबंधी आदेश जारी किये हैं। कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र राना, कार्यवाहक नर्सेज़ प्रदेशाध्यक्ष भूदेव धाकड़, एवम नर्सिंग ट्यूटर अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुंभज , महिपाल चौधरी , अनेष सैनी इत्यादि पदधिकारियो ने आयुक्त ,डॉ घनश्याम वेरवा का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि , कई वर्षों से राज्य के जयपुर, बीकानेर ,इत्यादि विभिन्न राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्थानीय प्रिंसीपलो द्वारा अपनी सुविधा एवम मनमर्जी से इंडियन नर्सिंग काँसिल के प्रावधान विरुद्ध , कही 8 से 3 pm 7 घंटे तो कहीं 8 से 4 बजे 8 घंटे तक का समय निर्धारित कर रखा था, जिससे सेवारत नर्सेज़ जो पोस्ट वेसिक bsc, msc,नर्सिंग प्रशिक्षण , हॉस्पिटलों में एक पारी ड्यूटी के साथ कर रहें हैं, उन्हें एवम नर्सिंग शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उक्त परेशानी के दृष्टिगत संगठन द्वारा आयुक्त चिकित्सा शिक्षा विभाग को ज्ञापन देते हुए नर्सिंग कॉलेजों का समय पूरे राज्य में एक समान 6 घंटे ( 8 से 2 बजे तक) निर्धारित करने हेतु मांग की गई थी, जिस पर अपेक्षित आदेश जारी होने से राज्य के प्रशिक्षणार्थी एवं शिक्षक नर्सेज को राहत मिलने पर संगठन ने खुशी जाहिर करते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे