गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल द्वारा 7 विशिष्ट व्यक्तियों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से किया सम्मानित

 गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल द्वारा 7 विशिष्ट व्यक्तियों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से किया सम्मानित

पत्रकारिता, शिक्षा, खेलकूद, योग , पर्यावरण, मानव सेवा  संबंधित क्षेत्र  में किया सम्मानित

जयपुर। गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया है। जिसमें स्काउटिंग शिक्षा, खेलकूद, योग व्यायाम, पत्रकारिता, पर्यावरण, मानव समाज सेवा से संबंधित सोशल वर्किंग विषय पर डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन  25 दिसंबर  को जयपुर में निजी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष लाल बहादुर राणा और कार्यक्रम संयोजक डॉ नरेंद्र भूषण सिंह की उपस्थिति में 7 लोगों को डॉक्टरेट की मानक उपाधि से सम्मानित किया गया। साथ ही 30 विशेष लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। और समारोह में उपस्थित हुए सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र  देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अर्चना शर्मा, डॉ लाल बहादुर सिंह राणा, डॉ नरेंद्र भूषण सिंह, पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर डॉ शकुंत चौधरी, डॉ सुनील कुमार शर्मा, डॉ अशोक सिंह शेखावत, डॉ तरन्नुम अजीज, डॉ स्पर्धा चौधरी, डॉ सुशील कंवर चौधरी, डॉ राकेश, डॉ इस्माईल, डॉ दिलीप के. अवस्थी, पूजा शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी शौर्य प्रताप सिंह मौजूद रहें।

Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री