पत्रकारों की 30 सूत्रीय मांगों को लेकर शहीद स्मारक पर धरना

 पत्रकारों की 30 सूत्रीय मांगों को लेकर वॉइस ऑफ मीडिया का शहीद स्मारक पर धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन



जयपुर, 12 जुलाई। पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर वॉइस ऑफ मीडिया संगठन के बैनर तले रविवार को राजधानी जयपुर स्थित पुलिस कमिश्नरेट के सामने शहीद स्मारक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेशभर से पहुंचे पत्रकारों ने 30 सूत्रीय मांगों के समर्थन में एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।


धरने को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान और लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आयोजित किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। धरने के दौरान पत्रकारों ने "हम सब एक हैं" के नारे लगाकर अपनी एकजुटता का संदेश दिया।

संगठन के पदाधिकारियों ने सभी पत्रकारों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया। धरना समाप्त होने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम 30 सूत्रीय मांगपत्र उनके प्रतिनिधि को सौंपा। प्रतिनिधि ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

संगठन ने बताया कि मांगपत्र में पत्रकारों की सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाएं, सुविधाएं तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। आगामी रणनीति पर चर्चा करते हुए आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गोपाल गुप्ता, गोविंद प्रसाद सैनी, दुर्गालाल सैनी, संदीप अग्रवाल, किशन सिंह, नितेश अग्रवाल, डी.सी. शर्मा, जयंत सिंह सोलंकी, सुरेंद्र सोनी, जाकिर खान, घनश्याम शर्मा, नागपाल शर्मा, डॉ. सुरेश शर्मा, कमल रतनु, उमर पठान, रेखराज चौहान, सुरेश कुमावत, प्रशांत गौड़, गोविंद गोपाल सिंह, राजेश मेहरा, विनोद शर्मा, रोहित संधि, ओमप्रकाश मीणा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

ऑटो जगत किंग्स मोटर शोरूम का भव्य उद्घाटन