बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा के जन्मदिवस पर उमड़ा जनसैलाब

 बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा के जन्मदिवस पर उमड़ा जनसैलाब



जयपुर। बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प दिवस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर विधायक डॉ. वर्मा की ओर से श्री श्याम गौशाला, निमेड़ा में 24 जून से 30 जून तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर के जिला मंत्री जी राम मीणा वाहन रैली के रूप में समारोह स्थल पहुंचे। उन्होंने विधायक डॉ. कैलाश वर्मा का 101 मीटर का साफा पहनाकर, 51 किलो की माला से स्वागत किया तथा किसान सम्मान के प्रतीक के रूप में हल भेंट किया।

समारोह में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक एवं सामाजिक सेवा गतिविधियों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

ऑटो जगत किंग्स मोटर शोरूम का भव्य उद्घाटन