श्री गणेशम ज्वेलर्स के शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ

 श्री गणेशम ज्वेलर्स के शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ 



ज्योतिषाचार्य दिलीप नाहटा ने फीता काटकर किया उद्घाटन 



ब्यावर । रविवार 5 जुलाई को ब्यावर में सनातन स्कूल मार्ग पर राठी जी की हवेली के पास स्थित शाहपुरा मोहल्ला में आर्यन न्यूज एजेंसी की नवीन प्रतिष्ठान श्री गणेशम ज्वेलर्स के शोरूम  का भव्य उद्घाटन ब्यावर के ज्योतिषाचार्य दिलीप नाहटा के कर कमलों द्वारा शुभ वेला में फीता काट कर शुभारंभ किया गया । ज्ञात रहे की एस्ट्रोलॉजर एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ दिलीप नाहटा ने विश्व की पहली हस्तरेखा लैब बना करके एक अनोखा आविष्कार किया है । 


इस हस्तरेखा लैब द्वारा निजी तौर पर इंसान पर की जा रही भूत , वर्तमान एवं भविष्य की सटीक भविष्यवाणियों के कारण आज ये हस्तरेखा लैब भारत के हजारों लोगों का दिल जीत चुकी है , जिसे ब्यावर एवं अजमेर जिला कलेक्टर से भी सम्मान मिलने के साथ साथ देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों से सम्मान मिल चुके है । गौरतलब है की नाहटा पिछले कुछ वर्षों के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों का एवं शनि देव मंदिर का एवं ज्वेलरी शोरूमों का एवं अधिवक्ता के ऑफिस का एवं अनेक संस्थाओं का फीता काटकर भव्य उद्घाटन भी कर चुके हैं।


इस उद्घाटन कार्यक्रम में विशेष रूप से स्वप्निल अग्रवाल , मेहुल अग्रवाल , हिमांशु अग्रवाल , आदित्य अग्रवाल , मतिकान्त अग्रवाल , राजकुमार अग्रवाल , भगवती देवी अग्रवाल , अंजना देवी अग्रवाल , भावना अग्रवाल , रेणु अग्रवाल , अपेक्षा अग्रवाल , नीरज गर्ग , सुमन गर्ग , ऋषि गर्ग , पंकज गर्ग , वीनू गर्ग , संदीप गोयल , अभिषेक गोयल एवं एडवोकेट माधव गोपाल गर्ग , मुकेश मौर्य , प्रमोद जैन , राजू भाई औसतवाल , हर्षित औसतवाल , हेमेंद्र सोनी , विमल चौहान , विजय मेहरानीया , बबलू अग्रवाल , नितिन शर्मा , कैलाश फुलवारी , नोरत सोलंकी , सुरेश कुमावत , ललित चौहान , फिल्म निर्देशक सुनीत कुमावत , ऋषि खालसा , प्रमोद शर्मा , किशन लाल माली , अनिल जांगिड़ , रवि खंडेलवाल , पंकज माहेश्वरी , तिलोक रांका , सीमा रांका , नमिता नाहटा , दिव्यांश नाहटा सुभाष ओस्तवाल , राहुल ओस्तवाल , दिनेश ओस्तवाल , सिद्धार्थ कर्णावट सहित हजारों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए एवं सभी आगंतुक मेहमानों का शोरूम के मालिक मतिकान्त अग्रवाल ने बहुत बहुत आभार प्रकट किया । अन्त में नाहटा ने आए दिन मिलते जा रहें इन सभी उपलब्धियां को अपने ईस्ट गुरु जैन आचार्य 1008 श्री हस्ती मल जी महाराज  के चरण कमलों में एवं निमाज गांव स्थित उनके समाधि स्थल पर समर्पित की है ।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

ऑटो जगत किंग्स मोटर शोरूम का भव्य उद्घाटन