गुरु पूर्णिमा में गुरु की दया, दुआ और प्रेम की वर्षा होगी

गुरु पूर्णिमा में गुरु की दया, दुआ और प्रेम की वर्षा होगी,



बाबा उमाकांत जी महाराज के सानिध्य में गुरुपूर्णिमा पर्व की तैयारियां पूर्ण 



जयपुर । विश्वविख्यात परम संत और जयगुरुदेव नाम से लोगों की दुःख तकलीफ कष्ट दूर करने वाले बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी पूज्य संत बाबा उमाकांत जी महाराज के सानिध्य में 27,28, व 29 जुलाई  को अजमेर रोड़,ठिकरिया, टोल टैक्स से पहले जयपुर स्थित जयगुरुदेव आश्रम में आयोजित होने वाले आध्यात्मिक गुरु पूर्णिमा पर्व के लिए तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है। जिसके लिए सम्पूर्ण राजस्थान की संगत के सेवादार तन,मन,धन से एक महीने पहले से सेवा में लगे हुए है। इस पर्व में शामिल होने के लिए ना केवल भारत के कोने-कोने से बल्कि दूसरे देशों से भी महाराज जी के भक्तों का आगमन जयपुर में होगा। 

जिनकी सुविधा के लिए हज़ारो की संख्यां में डेरे-रांवटिया, शौचालय, भोजन भंडारे, चिकित्सा सुविधा, जल आपूर्ति, सुरक्षा इत्यादि विभागों के जिम्मेदारी को संपूर्ण किया जा रहा है।  

महाराज जी का सतसंग सुनने के लिए जो भक्तगण आएंगे उनके बैठने के लिए 300×600 का विशाल वाटरप्रूफ का पंडाल निर्माण किया गया है साथ ही व्यवस्थित पार्किंग एरिया, पूछताछ, सुरक्षा विभाग जैसे कामों के लिए  जिम्मेदारों एवं सेवादारों की टीमें बनाई गई है। अलग-अलग प्रांतों एवं राज्यों की संगतों के हिसाब से अलग-अलग सेक्टरों का निर्माण किया जा रहा है। 

गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम के अवसर पर 27 और 28 जुलाई को प्रातः 5 बजे एवं सांय:5 बजे एवं 29 जुलाई को प्रातः 5 बजे सतसंग, नामदान पूजन एवं प्रसाद वितरण होगा। 

महाराज ने अपने सन्देश में कहा कि यहां कार्यक्रम में गुरु की दया, दुआ और अमृतमय प्रसाद मिलेगा। जीवात्मा की आध्यात्मिक आँख, कान और नाक खुलेंगे तथा गहन से गहन आध्यात्मिक विषयों का ज्ञान, भेद और राज बताए जाएंगे। यह अपनी भूलों की क्षमा माँगने का भी श्रेष्ठ अवसर है।

गुरूदेव के, दर्शन एवं सतसंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से भक्तों का जयपुर आश्रम पर आगमन आरम्भ शुरू हो गया है।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

ऑटो जगत किंग्स मोटर शोरूम का भव्य उद्घाटन