कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जयपुर। जगतपुरा स्थित पार्थ एलीगेंस सोसाइटी में (रविवार) 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं श्रद्धांजलि दिवस के रूप में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संयोजक गोविंद प्रसाद जिंदल के नेतृत्व में अंकित सक्सेना एवं समस्त पार्थ एलीगेंस परिवार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में ऑपरेशन विजय के वीर योद्धा सूबेदार चंदा लाल जाट (सेना मेडल), राजकुमार सक्सेना (विशेष सेवा मेडल) सहित थल सेना, नौसेना, वायुसेना, पुलिस, रेलवे एवं विभिन्न विभागों के विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। नौसेना से ऑपरेशन तलवार के कैप्टन बृजेंद्र सिंह एवं चीफ पेटी ऑफिसर एस.आर. शर्मा तथा वायुसेना से ऑपरेशन सफेद सागर के सार्जेंट प्रताप सिंह सैनी सहित अन्य अतिथियों ने अपने प्रेरक विचार साझा किए।
वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1999 में भारतीय सेना के वीर जवानों ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए कारगिल युद्ध में विजय हासिल की। शहीदों का त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी राजकुमार सक्सेना ने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।





Comments