बोलीविया प्रदर्शन में अब तक 23 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा जख्मी


एजेंसी


सैंटियागो। बोलीविया में चुनाव में हुई गड़बड़ी के बाद जारी हिंसा में अब तक 23 लोग मारे जा चुके हैं। जबकि 715 लोग जख्मी हुए हैं। अमेरिकी के मानवाधिकार इंटर-अमेरिकन कमीशन ने शनिवार को यह जानकारी दी। शनिवार को कोचाबांबा में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई थी। संयुक्त राष्ट के मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय के प्रमुख मिशेल बाशेलेट ने शनिवार को बोलीविया संकट पर चिंता जताई हैउन्होंने कहा कि अगर अधिकारी इस संकट को संवेदनशील तरीके से और अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार नहीं सुलझाते हैं तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है। विपक्ष ने चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं का हवाला देते हुए परिणामों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। ऑर्गेनाइजेशन ऑफ अमेरिकन स्टेट्स (ओएस) के मुताबिक, चुनाव में भारी गड़बड़ियां हुई थी। इसके बाद पूर्व राष्टपति इवो मोरालेस ने इस्तीफा दे दिया था और मैक्सिको की शरण ले ली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने खुद को अंतरिम राष्टपति घोषित करने वाली जीनिन अनेज के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे। उन्हें हिरासत में ले लिया। 'पैजिना 7' अखबार ने शुक्रवार को बताया था कि प्रदर्शनकारियों की मौत गोली लगने के कारण हुई। हालांकि, पुलिस ने कहा कि उसने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां नहीं चलाई, बल्कि उन्हें खदेड़ने के लिए केवल रसायनों पदार्थों का इस्तेमाल कियापुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने के लिए सेना को जिम्मेदार ठहराया है।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

नाहटा को कई संस्थाएं करेंगी सम्मानित

टी- 20 वर्ल्ड कप का विजेता भारत बन सकता है- दिलीप नाहटा