डिप्टी सीएम पायलट बोले... एनडीए का गठबंधन लगातार कमजोर हो रहा, पब्लिक के मैंडेट का मजाक उड़ाया जा रहा


कार्यालय संवाददाता जयपुर।


मंगलवार सुबह सचिन पायलट गुरुनानक जी के प्रकाश पर्व पर माथा टेकने गुरुद्वारे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एनडीए का गठबंधन लगातार कमजोर हो रहा है। पब्लिक का जो मैंडेट है उसका एक तरह से मजाक उड़ाया जा रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था क्या होगी और कैसे एक स्थाई सरकार बनाई जा सकती है इस पर चर्चा जारी है। आज कांग्रेस कोर कमेटी की मीटिंग है सम्भवता इसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा की कांग्रेस की क्या भूमिका रहेगी। सचिन पायलट ने कहा कि मुझे लगता है कि साला निर्णय अब गवर्नर को करना है। कल का जो घटनाक्रम रहा वो आप लोगों के सामने हैं। अब कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या कदम उठाए। मूल प्रश्न ये है कि जो प्री पोल गठबंधन था शिवसेना और भाजपा का। साथ चुनाव लड़ने गए, बहूमत भी मिल गया फिर क्या कारण है कि व्यक्तिगत महत्वकांशा इतनी बढ़ गई है। आप अपने गठबंधन पार्टन को अंधेरे में रख रहे हैं। जा रहा शिवसेना के मंत्री ने एनडीए से इस्तीफे दे दिया। एनडीए का गठबंधन लगातार कमजोर हो रहा है। पब्लिक का जो मैंडेट है उसका एक तरह से मजार उड़ाया जा रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था क्या होगी और कैसे एक स्थाई सरकार बनाई जा सकती है इस पर चर्चा जारी है। आज कांग्रेस कोर कमेटी की मीटिंग है सम्भवता इसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा की कांग्रेस की क्या भूमिका रहेगीपायलट ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता देख रही है की जिन्होंने पांच साल शासन किया। फिर बहूमत भी लिया फिर क्या कारण रहे जो वो सरकार बनाने में असमर्थ रहे। सबसे बड़ा दल भाजपा जीतकर आया और उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। ऐसी क्या अनबन थी। सत्ता का ऐसा क्या लोभ था। आपस में मतभेद क्यों पैदा हुए। इन सब के जवाब जनता मांगेगी।


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे