हैदराबाद... डॉक्टर से गैंगरेप, हत्या कर शव जलाया


कार्यालय संवाददाता


हैदराबाद। स्कूटी का टायर पंक्चर होने के बाद एक टोल प्लाजा के पास इंतजार कर रही 26 वर्षीय वेटनरी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। साइबराबाद पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये ट्रक ड्राइवर और क्लीनर हैं। इन्होंने शराब पीने के बाद डॉक्टर को सात घंटे तक बंधक बनाए रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद शव को 30 किमी दूर ले जाकर आग लगा दी। वेटरनरी डॉक्टर शादनगर में रहती थी और यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर शम्शाबाद में एक वेटनरी हॉस्पिटल में काम करती थी। वह हर दिन हैदराबाद-बेंगलुरु नेशनल हाईवे स्थित तोंडुपल्ली टोल प्लाजा पर अपना टू- व्हीलर पार्क करती थी और वहां से कैब लेकर अस्पताल तक जाती थी। डॉक्टर से बुधवार रात से गुरुवार तड़के तक दुष्कर्म हुआ। शुक्रवार को यह मामला देशभर में सुर्खियों में आया। तेलंगाना के गृहमंत्री मो. महमूद अली ने कहा- अफसोस की बात है कि डॉक्टर ने पढ़ी-लिखी होने के बावजूद अपनी बहन को फोन किया। अगर वह 100 नंबर पर कॉल कर देती तो वह सेफ रहती। हम लोगों में जागरुकता लाएंगे कि 100 नंबर पर फोन किया करें। पुलिस तीन मिनट में पहुंच जाती है।


बुधवार रात डॉक्टर को अपने टू-व्हीलर का टायर पंक्चर मिलाः बुधवार को भी डॉक्टर वेटनरी हॉस्पिटल से टोल प्लाजा पर लौटी और वहां से एक और क्लिनिक पर जाने के लिए रवाना हो गई। रात 9 बजकर 22 मिनट पर डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन पर बताया कि उसके टू-व्हीलर पंक्चर हो गया है| फिर दोबारा फोन कर बताया कि मदद की पेशकश करने वाला व्यक्ति कह रहा है कि आसपास की सभी दुकानें बंद हैं और पंक्चर ठीक करवाने के लिए गाड़ी को कहीं और ले जाना होगा। 4 लोगों ने दुष्कर्म किया, हत्या के बाद शव को 30 किमी दूर ले गए: पुलिस के मुताबिक, रात के वक्त में नो एंट्री होने की वजह से तोंडुपल्ली टोल प्लाजा के पास ट्रक और लॉरियां खड़ी हो जाती हैं। बुधवार रात चार ट्रक ड्राइवर और क्लीनर टोल प्लाजा के पास शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनकी टू-व्हीलर पंक्चर होने के कारण अकेली खड़ी डॉक्टर पर नजर पड़ी। वे पंक्चर ठीक करवाने के बहाने से उसे अपने साथ ले गए। वे बुधवार रात 9.30 बजे से गुरुवार तड़के 4 बजे तक डॉक्टर से दुष्कर्म करते रहे। इसके बाद डॉक्टर की हत्या कर दी। वे लाश को करीब 30 किमी एक पुल के नीचे ले गए। फिर शव को चादर में लपेटा और केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद दो आरोपी बाइक पर और बाकी लॉरी से लौट आए। इस मामले में नारायणपेट का रहने वाला अहमद पाशा मुख्य आरोपी है।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे