केंद्र की आर्थिक नीतियों के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, सीएम बोले... मोदी-मोदी करने वाले भाग जाएंगे. दिखेंगे नहीं


कार्यालय संवाददाता


जयपुर। केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पूरे देश में हो रही आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महंगाई एवं बिगड़ती अर्थव्यवस्था के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को पैदल मार्च निकाला। जिसमें प्रदेश में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और सहप्रभारी विवेक बंसल मौजूद रहे। इस रैली के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं ने कहा कि आपको घबराने की जरूरत नहीं है। मोदी मोदी करने वाले भाग जाएंगे। इनके पास कोई सामान नहीं है। से बिना सामान के लोग है। गाय की पूंछ पकड़कर वैतरणी पार करना चाहते है, क्या पता जनता का मूड कब बदल जाए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एक वक्त पूरे देश में इंदिरा गांधी की आंधी चली थी। घबराने की जरूरत नहीं है। कब जनता का मूड बदल जाये पता नहीं है। मोदी मोदी करने वाले भाग जाएंगे, दिखेंगे ही नहीं। सीएम गहलोत ने कहा कि देश का चौथा स्तम्भ मीडिया आज दवाब में हैं। बिना मीडिया के लोकतंत्र जिंदा नहीं रह सकता है%ी गहलोत ने कहा कि ये (भाजपा) पंडित नेहरू के बारे में क्या क्या कहते हैं, ये ओछी राजीनीति करने वाले लोग है, गाय की पूंछ पकड़कर वैतरणी पार करना चाहते है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि दिल्ली में होने वाली 14 दिसम्बर की रैली को लेकर कहा-%कौन कितने लोग लेकर आएगा मेरी नजर रहेगी। वहीं, डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि सत्ता में जरूर हैं लेकिन संघर्ष का मुद्दा वही है। दिल्ली ने जब जब हमे जिम्मेदारी दी है। हमने 10 गुणा करके दिखाया है केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन वहीं, अविनाश पांडे ने संबोधन में कहा कि जयपुर का संदेश पूरे प्रदेश-देश में जाएगा। केन्द्र की गलत नीतियों के बारे में जन-जन तक जानकारी देंगे। 14 दिसम्बर को नई दिल्ली में हुंकार भरी जाएगी। अब कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली में जुटेंगे।पांडे ने कहा कि निकाय चुनाव में __ प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया। सरकार व संगठन की जिम्मेदारी रिकमंड भी बढ़ी है।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे