पुष्कर मेले में दिखा लंबी मूंछों का क्रेज, विदेशी कपल ने एक दूसरे को पहनाया साफा


पुष्कर।


अंतराष्ट्रीय पुष्कर मेले का पांचवा दिन धार्मिक स्नान के साथ शुरू हुआ। जिसके बाद शुक्रवार को मेला स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद एवं पशु प्रतियोगिता आयोजित हुई। सबसे पहले मूंझ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशभर से आए लोगों ने अपनी मूंछों का प्रदर्शन किया। वहीं विदेशी कपल के लिए साफा बांध और तिलक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विदेशी महिला ने अपने साथी पुरुष को साफा बांधकर तिलक लगाया। धार्मिक मेले की हुई शुरुआतः इससे पहले शुक्रवार सुबह पुष्कर के धार्मिक मेले का शुभारंभ हुआ। सबसे पहले एवं पशु प्राधम में विभिन्न खेलको आध्यात्मिक यात्रा निकाली गई। जो गुरुद्वारे से आरंभ होकर नया रंगजी मंदिर, वराह घाट, गऊघाट, ब्रह्म चौक, ब्रह्मा मंदिर से कपालेश्वर महादेव तिराहे होते हुए मेला ग्राउंड पहुंची। यात्रा का विभिन्न संगठनों व नगर वासियों की ओर से जगहजगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान अलग-अलग झांकियां भी सजाई गई। राजस्थानी लोक कलाकार लोक नृत्य व भजन मंडलियां रामधुनी, भजन कीर्तन करते हुए चलेगी। साधु-संतों ने डाला पड़ावः पंचतीर्थ स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। वहीं विभिन्न समुदायों के साधु संतों ने यहां मठ, मंदिर व आश्रमों में अपने पड़ाव डाल लिए हैं। इसके अलावा नागा समाज व अन्य संप्रदायों के साधुओं ने सरोवर किनारे व धार्मिक स्थलों पर अपना डेरा जमा रखा है। साधु संत विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 2 हजार महिलाओं ने एक साथ किया घूमरः गुरुवार को पुष्कर मेले में घूमर का वर्लंड रिकॉर्ड बना। यहां 2 हजार महिलाओं ने एक साथ घूमर की प्रस्तुति दी। इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया। पुष्कर के कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के भानु प्रताप ने रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा। नागा समाज लिए हैं। इसके अला


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे