उपचुनाव तृणमूल ने विधानसभा की तीनों सीटें जीतीं. ममता ने कहा...यह जनादेश एनआरसी और भाजपा के घमंड के खिलाफ


नई दिल्ली। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को आए उपचुनाव नतीजों में पश्चिम बंगाल की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, उत्तराखंड की पिथौरागढ़ सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार है। बंगाल और उत्तराखंड की इन चारों सीटों पर 25 नवंबर को वोट डाले गए थे। मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, 'यह विकास और लोगों की जीत है। बंगाल की जनता ने एनआरसी और घमंड की राजनीति के खिलाफ जनादेश दिया। लोगों ने भाजपा को नकार दिया है।' ममता ने तंज कसा- एक, दो, तीन भाजपा का विदाई दिन। इस साल लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की थी। इस बीच, उत्तर 24 परगना की भाजपा अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा का आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने बारकपुर संसदीय क्षेत्र के नैहाटी में स्थित उनके घर और कार में तोड़फोड़ की। पात्रा ने कहा कि जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल के लोगों को रोका तो उन्होंने मारपीट की। उपचुनाव परिणाम: पश्चिम बंगाल की कालियागंज सीट पर तृणमूल उम्मीदवार तपन देब सिंह को 2304 मतों से जीत मिली। खड़गपुर सदर सीट पर तृणमूल के प्रदीप सरकार ने भाजपा के प्रेमचंद्र झा को 20 हजार से अधिक वोट से हराया। करीमपुर में उसके उम्मीदवार बिमलेंदु सिन्हा रॉय भाजपा के जय प्रकाश मजूमदार पर जीत दर्ज की। वहीं, उत्तराखंड की पिथौरागढ़ सीट पर भाजपा की चंद्रा पंत ने कांग्रेस उम्मीदवार अंजू लुंथी को 3267 वोट से हराया।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे