विशेष गरिमा के डा. सुरेन्द्र शर्मा सहित कई पत्रकार भारतीय अटल गौरव रत्न अवार्ड २०१९ से सम्मानित


कार्यालय संवाददाता जयपुर।


रविवार को भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी राजस्थान द्वारा भारतीय अटल गौरव रत्र अवार्ड 2019 का भव्य व गरिमामय आयोजन इंदिरा गाँधी पंचायती राज संस्थान के सभागार में समारोह के मुख्य अतिथि गोविन्द देव मंदिर के एकल प्रन्यासी अंजन कुमार गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि जयपुर सांसद रामचरण बोहरा , राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा, बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा, विप्र फाउंडेशन के राष्टीय सचिव विनोद अमन, राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वी शर्मा, उपभोक्ता मामलों के एडवोकेट देवेन्द्र मोहन माथुर, समाजसेवी प्रकाशचंद शर्मा व भैरव मंदिर महंत सीताराम दाधीच थे। समारोह प्रभारी एवं संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि समारोह के आयोजक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु सिंह जादौन,संगठन महामंत्री प्रेमप्रकाश शर्मा संयोजक राजेन्द्र गुप्ता थे। इस भव्य समारोह में 8 राज्यों से विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि अर्जित करने वाले प्रतिभाओं को 121 अवार्ड दिये गये। जिनमें वरिष्ठ पत्रकार उमेन्द्र दाधीच, सनी अत्रे, विजय पांडेय, गोविंद सिंह,डॉ सुरेंद्र शर्मा, राखी शुक्ला, विनोद दाधीच, प.सीताराम शर्मा, दौलत राम माल्या,पायल लश्करी,को सम्मानित किया गया। समारोह के आयोजन में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट नीना पारीक, उमाशंकर तिवारी, देवकरण शर्मा,चरणजीत मक्कड,प्रदेश प्रवक्ता हेमंत साहू का विशेष रहा। कार्यक्रम राष्टीय अधयक्ष नंदकुमार साथ राष्ट्रीय पदाधिकारी, उ प्र से मुकेश महेन्द्र सिंह, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल सीकरिया, झारखंड महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गुप्ता भी उपस्थित रहे। समारोह प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी, देवकरण शर्मा,चरणजीत सिंह मक्कड,प्रदेश प्रवक्ता हेमंत साहू का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम राष्टीय अधयक्ष नंदकुमार तिवारी के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारी, उ प्र से मुकेश सिंह , महेन्द्र सिंह, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल सीकरिया, झारखंड महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पिंकी गुप्ता भी उपस्थित रहे। समारोह प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने संगठन की 36 सूत्रीय संकल्पों के बारे में एवं संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। सांसद रामचरण बोहरा एवं उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने संबोधन मे संगठन के कार्यों की विशेष सराहना की। समारोह के अंत में प्रदेशाध्यक्ष विष्णुसिंह जादौन व संगठन महामंत्री प्रेमप्रकाश ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया ।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे