आज 27-28 दिसम्बर 2019 (शुक्रवार) की मध्यरात्रि से शनि अस्त होंगे। 


✍🏻✍🏻🌹🌹👉🏻👉🏻
आज (शुक्रवार - 28 दिसम्बर 2019) से शनि का राशि परिवर्तन ज्योतिष अनुसार एक बड़ी घटना मानी जा रही है क्योंकि इसका प्रभाव सभी लोगों पर कुछ न कुछ जरूर होने वाला है।


 कर्म फल दाता शनि जब अपनी राशि बदलते हैं तो किसी पर शनि साढ़े साती तो किसी पर ढैय्या शुरू हो जाती है। 


अगले वर्ष 2020 में शनि 24 जनवरी को धनु राशि छोड़ मकर में प्रवेश कर जायेंगे। जिसका असर सबसे ज्यादा मकर राशि वालों पर देखने को मिलेगा।


इससे पहले सितंबर से पूरे 142 दिन बाद धनु राशि में चल रहे शानि देव उल्टी चाल छोड़कर अब सीधी चाल चलना शुरू कर दिया था। इससे कई राशियों पर शनि का छाया रहेगी और कई राशियों से शनि का छाया हट जाएगी। कुल मिलाकर हर राशि पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा।
जैसे --
पाँच वर्ष से चल रही आर्थिक मंदी का पटाक्षेप होगा ।


अगले वर्ष 24 जनवरी 2020 से अर्थक्षेत्र चमकना शुरु।


पंडित दयानन्द शास्त्री जी ने बताया कि 24 जनवरी 2020 से शनि देव मकर राशि के भाग्य उदय होंगे अगले पाँच वर्ष के लिए ।
इस अवधी में मकर सबसे भाग्यशाली राशि होगी ।मकर राशि के जातकों के लिए नया साल 2020 कई तरह की सौगातें लेकर आ रहा है। इस राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा ढैया जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं शनि आपकी राशि के स्वामी भी हैं, इसलिए आपको अधिक परेशान नहीं करेंगे। बस आपको ध्यान इस बात का रखना होगा कि किसी भी प्रकार का कोई गलत कार्य ना करें। अर्थात अपने लाभ के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचाना, किसी के धन का हरण करना, किसी स्त्री का अपमान करना, चोरी, मांस, मदिरा का सेवन करने से परहेज करें। वर्ष में आपको अनूठी सौगातें मिलने वाली है, जो आपके भविष्य के लिए बेहद लाभकारी साबित होंगी। इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से सफलताओं के योग बनेंगे।


मीन राशि के लाभ स्थान में शुभ होंगे , अन्य कई भावों में कष्ट भी देंगे अगले ढाई वर्ष।
✍🏻✍🏻🌹🌹👉🏻👉🏻
ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री जी आपको बता रहे हैं उन राशियों के बारे में जिनकी किस्मत नए साल में बदलने वाली है--
✍🏻✍🏻🌹🌹👉🏻👉🏻
धनु राशि: शनि नए साल यानी 24 जनवरी 2020 से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इससे धनु राशिवालों को शनि के प्रकोप से काफी निजात मिलेगी। आपको बता दें कि  धनु राशि में चल रहे शानि देव ने उल्टी चाल छोड़कर  सीधी चाल चलना शुरू कर दिया था। जिससे धनु राशि वालों को जीवन में संघर्षों का सामना करना पड़ा था वो खत्म होगा। धीरे-धीरे उनके कार्य सफल होंगे और मेहनत का फल उन्हें मिलेगा। 
✍🏻✍🏻🌹🌹👉🏻👉🏻
वृश्चिक राशि: 24 जनवरी 2020 के बाद से वृश्चिक राशि वालों पर से शनि की टेढ़ी दृष्टि हट जाएगी। इस राशि वालों का अच्छा समय आएगा। इनके जीवन में काफी सुखद घटनाएं होगी। कुल मिलाकर अच्छा समय बीतेगा।  
✍🏻✍🏻🌹🌹👉🏻👉🏻
वृषभ राशि: 24 जनवरी 2020 के बाद से शनि मकर राशि में चले जाएंगे। इसलिए इन राशि वालों पर जो शनि की ढैय्या थी वो अब खत्म हो जाएगी। इन लोगों के जीवन में काफी सकरात्मक परिवर्तन होंगे। 
✍🏻✍🏻🌹🌹👉🏻👉🏻
कन्या राशि: इस राशि पर भी शनि की ढैय्या चल रही थी, जिसकी वजह से इस राशि के लोग काफी समय से परेशान चल रहे ते। अब शनि के राशि बदलने से इन राशि वालों की हर तरह की समस्या खत्म होगी। 
✍🏻✍🏻🌹🌹👉🏻👉🏻
धनु राशि मे अस्त होंगे और 24 जनवरी 2020 को शनि मकर राशि में उदय होंगे।शनि पूरे 12 राशियों के एक चक्र को पूरा करने के लिए 30 सालों तक समय लेता है। शनि इस समय धनु राशि में विचरण कर रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे