अब कांग्रेस और जेडीएस लोगों के साथ विश्वासघात नहीं कर सकेगी, कर्नाटक की जनता ने राज्य में स्थिर सरकार दी


रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बरही में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने झारखंड के हजारीबाग में कहा- आज कर्नाटक के लोगों ने सुनिश्चित कर दिया है कि अब कांग्रेस और जेडीएस वहां के लोगों के साथ विश्वासघात नहीं कर पाएगी। अब कर्नाटक में जोड़-तोड़ वाली नहीं, वहां की जनता ने एक स्थिर और मजबूत सरकार को ताकत दे दी है। इसके बाद मोदी बोकारो में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मोदी का झारखंड में यह तीसरा दौरा है। मोदी इससे पहले चुनाव प्रचार के लिए 25 नवंबर और तीन दिसंबर को झारखंड आ चुके हैं। बरही में 12 दिसंबर और बोकारो में 16 दिसंबर को मतदान होना है। बरही सीट पर भी भाजपा से कांग्रेस की टक्करः बरही सीट पर तीसरे चरण के तहत जबकि बोकारो में चौथे चरण में मतदान होना है। बरही सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव अक्टूबर में भाजपा में शामिल हुए थे। मनोज यादव कांग्रेस के टिकट पर बरही सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। वहीं, इस सीट पर मनोज यादव का मुकाबला कांग्रेस के उमाशंकर अकेला से है। उमाशंकर अकेला पहले भाजपा में थे। उन्होंने 2009 में कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज यादव को हराया था। मोदी ने बरही में सभा में कहाः 'ये भीड़ झारखंड की जनता के मिजाज को बताती है। यहां के लोगों के दिल में विकास के प्रति कितना विश्वास है, ये मैं जनसागर में देख रहा हूं। मुझे झारखंड में जहां-जहां जाने का मौका मिला, हर सभा पहले की सभी सभा का रिकॉर्ड तोड़ रही है। आपने पुरानी सभी सभा की रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपने खड़े होकर मुझे आशीर्वाद- सम्मान दिया। आपका आभारी हूं।' 'देश राजनीतिक स्थिरता को लेकर क्या सोच रहा है? इसके लिए भाजपा पर कितना पर विश्वास देश को है? उसका उदाहरण आज ही देश के सामने आया है। साउथ में लोग कहते हैं कि भाजपा कमजोर है, आज ही कर्नाटक में उपचुनाव के परिणाम आ रहे हैं। उपचुनाव में कर्नाटक में वहां की जनता का दोह करने वालों का जनता ने जो मैंडेट दिया था, उसे पिछले दरवाजे से छिन लेने वालों को कर्नाटक की जनता ने प्रहार किया है। देश में इस प्रकार की राजनीति करने वालों को कर्नाटक की मतदाताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से उनके मनसूबों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।' 'झारखंड में स्थिर और स्थाई सरकार बने ताकि पांच साल तक विकास हो। गरीब का भला नौजवानों का भविष्य बने यही काम हो। कर्नाटक के परिणाम को याद रखना जरूरी है। कांग्रेस और सहयोगियों के एकएक उम्मीदवार को झारखंड में हराना जरूरी है। आप बताइए पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है कि नहीं? ये पूरी दुनिया में हिदुस्तान की जय-जय कार का कारण मोदी नहीं, ये आपके कारण है।' 'ये कांग्रेस ही है जिसने भगवान राम की जन्मभूमि को लेकर चल रहे विवाद को अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए दशकों तक लटकाए रखा। ये फैसला भी तब आया जब आपने दिल्ली में भाजपा की मजबूत सरकार बनाई। अगर त्रिशंकु परिणाम आता है तो कर्नाटक की तरह तबाह करने वाले मैदान में आ जाते हैं|


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे