अजमेर में मृत मिले 50 मोर, शवों को कुत्तों ने बनाया अपना निवाला


अजमेर। जिले के भिनाय क्षेत्र में 50 मोर मृत मिलने का मामला सामने आया है। जिसकी मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं मोरों की मौत की खबर के बारे में जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद अधिकारियों ने मोरों के अवशेषों का अंतिम संस्कार किया। गांववालों का कहना है कि यहां रोज करीब चार से पांच मोरों की मौत हो रही है।जानकारी अनुसार भिनाय से दूर रामगढ़ के बादर तालाब के पास मोर मृत अवस्था में मिले हैं। शहर से दूर होने कारण तालाब सूनसान रहता है। जिसके कारण मोर के शवों को कुत्तों ने अपना निवाला बना लिया। वहीं वन विभाग की टीम को मौके से मोरों के सिर्फ पंख ही मिले। जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों की माने तो मृत मोरों की संख्या 7 से 8 हो सकती है। गांववाले बोले 40 से 50 मोरों की हुई मौतः वहीं आसपास के गांव वालों का कहना है कि तालाब किनारे रोज 4 से 5 मोर मृत मिलते हैं। अब तक ये संख्या 40 से 50 पहुंच गई होगी। अधिकारियों की माने तो इतनी संख्या में मोरों का मरना संदेह व्यक्त करता है। वहीं शव न होने के कारण जांच भी नहीं की जा सकती।


Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री