गहलोत बोले... मोदी और अमित शाह का कोई हिम्मत के साथ मुकाबला कर सकता है तो वो राहुल गांधी


जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुंबई में शादी समारोह में हिस्सा लेकर गुरुवार को जयपुर पहुंचेइस दौरान जयपुर एयरपोर्ट पर गहलोत ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मैंने तो पिछले 5 साल से कह रहा हूं। मोदीअमित शाह का कोई हिम्मत के साथ में कोई मुकाबला कर सकता है तो वो राहुल गांधी हैं। ये मेरा मानना है। चुनाव हारना अलग बात हैपरंतु छक्के छुड़ा दिए गुजरात के अंदर। गहलोत ने कहा कि हम लोग गुजरात के चुनाव जीतते-जीतते रुक गए। पूरे मुल्क में जिस प्रकार से सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा करके राष्ट्रवाद की बात करके लोगों को भड़का दिया। नौजवानों का आक्रोश बहुत भयंकर है। नौकरियां जा रही हैं। किसान आत्महत्याएं कर रहा है, आर्थिक स्थिति ध्वस्त हो रही है। अब किससे सर्टिफिकेशन चाहिए इनको? डॉ. मनमोहन सिंह जी बोल चुके हैं, राहुल बजाज बोल चुके हैं, रघुराम राजन बोल चुके हैं, पूरा देश बोल रहा है, गहलोत बोले प्याज 150 रुपए पहुंच गया। इन्हे चिंता ही नहीं। पेट्रोल 75 रुपए, डीजल 66 रुपए हो गया। महंगाई की मार बहुत भयंकर है। मूल समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए नएनए हथकंडे अपनाते रहते हैं। जनता जवाब देगी समय आने पर। उन्होंने कहा कि जो बिल पास हुआ है इस रूप में, इससे पूरे देश में बहुत आक्रोश है। मोदी और अमित शाह खुद स्टेटमेंट देकर के मीडिया के माध्यम से इसको दबाना चाहते हैं। उनको चिंता नहीं, क्या नॉर्थ-ईस्ट हमारा हिस्सा नहीं है क्या? त्रिपुरा में आग लगी हुई है। प्रदर्शन हो रहे हैं। फौजें भेजनी पड़ रही हैं। सैनिकों का मूवमेंट वहां क्यों हो रहा है। एक आईएएस ने इस्तीफा दे दिया है। ये स्थिति जो बन रही है देश के अंदर ये अच्छी नहीं है। ये चाहते क्या हैं ये बताएं। देश को हिंदू राष्ट बनाना चाहते हैं तो खुलकर कहें कि हिंदू राष्ट बनाएंगे। पता पड़े कि इनकी मंशा क्या है


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे