हैदराबाद एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री गहलोत बोले... कानून का राज स्थापित रहना चाहिए


जयपुर/बारां। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार सुबह बारां पहुंचे। इस दौरान मंत्री शांति धारिवाल भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान हैदराबाद एनकाउंटर पर अशोक गहलोत ने कहा कि कानून का राज स्थापित रहना चाहिए। अब एकाउंटर क्यों हुआ। क्या परिस्थिति थी। वो पुलिस बताएगी। जो कुछ भी हो रहा अच्छा नहीं हो रहा देश के अंदर। गहलोत ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए से नई पीढ़ी क्या सीख रही है। रेप और गैंगरेप की घटना बढ़ती जा रही है। समय रहते केंद्र सरकार को कुछ करना चाहिए। जैसे मॉब लिचिंग के बारे में पीएम ने कहा एंटीसोशल एलिमेंट है। वही भावना रख के पीएम को आगे आना पड़ेगाधारीवाल बोले- न्याय देना तो न्यायपालिका का कामः वहीं राजा का कामः वहीं राजस्थान सरकार में मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि न्याय देना तो न्यायपालिका का काम है। शूट में तो जैसे सोहराबुद्दीन को शूट किया फिर उसके नतीजे भुगतने पड़े। उनका गिरफ्तार कर न्यापालिका के सामने प्रस्तुत करना चाहिए था। पुलिस यही कहेगी मुल्जिम भाग रहा था। वो भाग रहा था तो आप क्या कर रहे थे। खड़े थे। मुल्जिम को पकड़कर उसकी ट्रायल होगी। जिसके बाद सजा मिलेगी। दुष्कर्म के आरोप पर फांसी की सजा है


Comments

Popular posts from this blog

एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा ने की राजस्थान , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी

ब्यावर के जिला बनने की भविष्यवाणी हुई सत्य साबित

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन