झारखंड चुनाव नतीजे, झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत


एजेंसी


रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझान में झामुमो-कांग्रेस महागठबंधन को बहुमत मिल रहा है। रुझानों के आते ही गठबंधन के मुख्यमंत्री कैंडिडेट हेमंत सोरेन पिता शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे, उनका आशीर्वाद लिया और साइकिल भी चलाई। इसके बाद हेमंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज का दिन जनता के सपनों को पूरा करने के संकल्प का दिन है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम पिता शिबू सोरेन के समर्पण और परिश्रम का परिणाम है। हेमंत ने बेरहट और दुमका दोनों सीटों पर चुनाव जीत लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेमंत सोरेन को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं झारखंड के लोगों को भी धन्यवाद देता हूं, जिसने कई साल तक राज्य की सेवा करने का मौका भाजपा को दिया। उधर, मौजदा मख्यमंत्री रघुवर दास अपने ही पूर्व सहयोगी सरयू राय से 15 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ गए हैं। रघुवर के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ भी चक्रधरपुर सीट से हार गए हैं। लेकिन, झामुमो से जामा विधानसीट पर उतरी सीता मुर्मू जीत गई हैं। सीता हेमंत सोरेन की भाभी हैं। आज जनता के उत्साहका दिन- हेमंत सोरेन हेमंत सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'साथियों, आज झारखंड प्रदेश का 40 दिन की चुनावी यात्रा का आज अंतिम दिन है। आज मतगणना चल रही है। अभी तक मतगणना का जो रुझान आया है, उसमें जनता ने जो जनादेश दिया है, वह स्पष्ट है। मैं मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूं।' उन्होंने कहा- झारखंड की जनता के लिए उत्साह का दिन है। मेरे लिए आज का दिन एक संकल्प लेने का दिन है। इस राज्य की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का संकल्प लेने का दिन है। आज का यह जनादेश शिबू सोरेन जी के परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। 'कांग्रेस और राजद के साथ मिलकर हमने यह चुनाव लड़ा। लालू यादव, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को मैं आभार देना चाहता हूं। सभी ने मेरे ऊपर विश्वास जताया और राज्य की जनता ने भी हमें स्पष्ट बहुमत दिया है।' सोरेन बोले- आज एक राज्य के लिए एक नया अध्याय शुरू होगा। ये मील का पत्थर साबित होगा और निश्चित रूप से जिस उम्मीद से हमें वोट दिए गए हैं, मैं भरोसा दिलाता हूं कि उम्मीदें नहीं टेंगी। नौजवान, किसान, महिला, व्यापारी, बूढ़ेबच्चे, मजदूरों सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। पांचवीं बार सोरेन परिवार का सदस्य सीएम पद संभालेगा: हेमंत गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री कैंडिडेट हैं। वे मुख्यमंत्री बनते हैं तो सोरेन परिवार का कोई सदस्य पांचवीं बार इस पद को संभालेगा। 2005, 2008 और 2009 में शिबू सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री थे। 2013-14 में हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री थे।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे

18 जून को सुविख्यात ज्योतिषी दिलीप नाहटा पिंकसिटी में जयपुर वासियों को देंगे निशुल्क सेवा