झारखंड विधानसभा चुनाव अंतिम चरण की 16 सीटों पर 71.69प्रतिशत मतदान, पूर्व मुख्यमंत्री-2 मंत्री समेत 236 प्रत्याशी मैदान में


एजेंसी


रांची। झारखंड विधानसभा 2019 के पांचवें और अंतिम चरण की 16 सीटों पर मतदान पूरा हुआ, यहां 71.69त्र वोट पड़े हैं। इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी और कृषि मंत्री रणधीर सिंह समेत 236 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा वोटिंग नाला विधानसभा सीट पर 78.01% वोटिंग रिकॉर्ड की गई। जबकि, सबसे कम मतदान दुमका सीट पर 64.39% हुआ। वहीं, 16 सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 40,05,287 है। इनमें से महिला मतदाता 19,55,336 व पुरुष वोटरों की संख्या 20,49,921 है। थर्ड जेंडर 30 व नए वोटर 93,779 है। यहां हुई वोटिंगः राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़,महेशपुर, शिकारीपाड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, नाला, जामताड़ा, सारठ, पोडैयाहाट,गोड्डा और महगामा विधानसभा सीट के लिए मतदान हुआइन सीटों में अनुसूचित जनजाति के लिए 7 सीट आरक्षित है, जबकि 9 सामान्य श्रेणी की सीटें हैं। पांच सीटों पर तीन बजे तक हुआ मतदानः इसमें राजमहल, पाकुड़, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोडैयाहाट, गोड्डा और महगामा में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक मतदान हुआ। 6 सीट पर झामुमो का कब्जा : 2014 विधानसभा चुनाव में इन 16 सीटों में 6 पर झामुमो, 6 पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस व एक पर जेवीएम का कब्जा है।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे