कांग्रेस की वजह से देश का पार्टी मैनिफेस्टो से भरोसा उठा, भाजपा खुद को मिटाकर लोगों के सपने पूरे करती है


रांची. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को धनबाद में चुनावी रैली संबोधित की। यहां उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में हमेशा एक विचित्र राजनीतिक माहौल बनाया। इसकी वजह से देशवासियों का घोषणा पत्रों से ही भरोसा उठ गया। लोगों को लगने लगा था कि नेता चुनाव के दौरान घोषणाएं करते हैं और फिर भूल जाते हैं। देश के लोगों में ये भावना भरने वाली कांग्रेस के इरादों के कारण ये स्थिति पैदा हुई। कांग्रेस राजद, झामुमो, वामपंथियों ने हमेशा यही किया। लेकिन भाजपा ने सिर्फ छह महीने में दिखाया है कि संकल्प चाहे कितने भी बड़े हों, कितने भी मुश्किल हों, उसे पूरा करने के लिए हम दिन-रात एक कर देते हैं। हम चैन की नींद नहीं सोते। हर पल देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए आपने आपको मिटाते रहते हैं। मोदी ने कहा, 'झारखंड समेत पूरे देश को भाजपा पर इतना विश्वास इसीलिए है, क्योंकि वह भाजपा ही है जो संकल्प लेने के बाद उसे पूरा करती है। जो वादा हम देश के लोगों से करते हैं उस पर पूरी ईमानदारी से अमल करते हैं। पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा दलित प्रभावित हुए: मोदी ने कहा, '1947 में भारत के टुकड़े हो गए। भारत मां की भुजाएं काट दी गईं। 1971 में बांग्लादेश का निर्माण हुआ। दोनों बार सबसे अधिक प्रभावित वे हुए, जो पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक थे। इनमें अधिकतर हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई थे। हिंदुओं में भी अधिकतर दलित परिवारों के थे। जो विभाजन के बाद पाकिस्तान में रह गए थे। जिनको पाकिस्तान के जमींदारों ने सेवा के लिए रखा था। इनके साथ अमानवीय बर्ताव हुआ, उनके मंदिरों पर कब्जा किया, गुरुद्वारा हो या चर्च, वे सभी संकट में आ गए। झोपड़ियों में जिंदगी गुजारते थे, उन पर भी कब्जा कर लिया। बच्चियों के साथ अत्याचार हुआ।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

नाहटा को कई संस्थाएं करेंगी सम्मानित

टी- 20 वर्ल्ड कप का विजेता भारत बन सकता है- दिलीप नाहटा