कर्नाटक उपचुनावः येदियुरप्पा सरकार सुरक्षित, १५ में से १२ सीटें जीतीं


बेंगलुरु। कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। भाजपा ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत मिली है, वहीं होसकोटे सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। उपचुनाव में इस जीत के साथ ही राज्य में भाजपा की 4 महीने पुरानी येदियुरप्पा सरकार सुरक्षित हो गई है। उपचुनाव के बाद विधानसभा में 222 सीटें हो जाएंगी। उस स्थिति में बहुमत का आंकड़ा 112 होगा। इस स्थिति में येदियुरप्पा को सरकार बचाने के लिए 6 सीटें जीतना जरूरी था। उपचुनाव के परिणाम आने के बाद, कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इस्तीफा दे दिया। 4 सिद्धारमैया ने कहा- मैंने कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है। विधायक दल का । नेता होने के नाते मुझे लोकतंत्र का आंकड़ा सम्मान करना चाहिए।


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे