लेह में सिंध नदी जमी, राजस्थान के 4 शहरों में पारा शून्य पर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मप्र में शीतलहर


एजेंसी


नई दिल्ली। देश का उत्तरी और पूर्वी हिस्सा भीषण सर्दी से कांप रहा है। रविवार को -28° सेल्सियस तापमान के साथ द्रास देश का सबसे ठंडा हिस्सा रहा। पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और राजस्थान में शीतलहर जारी है। दिल्ली में 100 साल बाद सबसे ठंडा दिसंबर है और यहां मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हैमध्य प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 5° से नीचे रहा। राजस्थान के 5 शहरों में पारा शून्य से नीचे बना हुआ है। लेह में तापमान गिरने के बाद सिंधु नदी जम गई। रविवार की सुबह दिल्ली में न्यूनतम पारा 3° सेल्सियस रहा। जयपुर में तापमान 3.4°, भोपाल और पटना में 7°, रांची में 6° दर्ज किया गया। कई जगह खेतों और वाहनों पर बर्फ की परत जम गई तो कई शहरों में सीवियर कोल्ड डे घोषित किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में 1 और 2 जनवरी को बर्फबारी होगी, इससे सर्दी और बढ़ेगी। दिल्ली: मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कियाः दिल्ली में रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान 3° सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि यह शनिवार के 1.7° से बेहतर है, लेकिन यहां मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही पिछले 100 साल में सबसे ठंडा दिसंबर दर्ज किया गया है। बिहार: शीतलहर के चलते यलो अलर्टः राजधानी पटना समेत 38 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां लगातार शीतलहर के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गया में 5.3° सेल्सियस तापमान के साथ रात में तेज हवा चल रही है।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे