मैं झूठे वादे करने नहीं आया -राहुल

 



एजेंसी


रांची। विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को झारखंड के राजमहल पहुंचेउन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधाराहुल ने कहा- जैसे ही राज्य में कांग्रेसझामुमो गठबंधन की सरकार बनेगी, यहां के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगामैं झठे वादे करने नहीं आया। मेरा नाम मोदी नहीं है। मैं दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात नहीं करूंगा, लेकिन झारखंड के किसानों का कर्ज माफ होगा___ झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 12 दिसंबर को 17 सीटों पर मतदान होना है। राहुल गांधी राजमहल के बाद महगामा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले राहुल ने दिसंबर को सिमडेगा में और 9 दिसंबर को हजारीबाग के बड़कागांव और रांची के बीआईटी मेसरा ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित किया था। 'फैक्ट्रियों में युवाओं को रोजगार मिलता है। मोदी ने नोटबंदी-जीएसटी से आपकी जेब से पैसा निकाल लिया। हेमंत ने बताया कि कुछ ही दिन पहले 15-20 उद्योगपतियों का लाखों-करोड़ रुपए माफ किया गया। 'मध्यप्रदेश-छग-राजस्थान में हमारी सरकार बनी, हमने बिल लागू किया। इन राज्यों में गरीबों से जमीन नहीं छिनी जा सकती। छग में टाटा से जमीन वापस लेकर किसानों को दी। यहां आपको धान का 1200 रु. मिलता है जबकि छग में 2500 रु. रेट है। अगर वहां 2500 मिल सकता है तो यहां 1200 क्यों? क्योंकि झारखंड में भाजपा और उनके उद्योगपतियों की सरकार है। हमने छगराजस्थान-मप्र में किसानों का कर्ज माफ किया। 'मोदी ने जेब से पैसा निकाल लिया। गरीबों ने माल खरीदना बंद किया। फैक्ट्रियां बंद हो गई। उन युवाओं का रोजगार खत्म हो गया। 15 मिनट में अगर सरकार अमीर उद्योगपतियों को पैसा देना बंद करे, वहीं पैसा भारत के युवाओं-किसानों को दे तो 15 मिनट में भारत की अर्थव्यवस्था फिर खड़ी हो जाएगा। मोदी डरा हुआ हिंदुस्तान चाहते हैं। वे चाहते हैं यहां की जनता कमजोर और बंटी रहे।' 'मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं। यहां आते हैं भ्रष्टाचार की बात करते हैं। यहां सीएम भ्रष्ट हैं। मोदी, रघुवर के साथ क्यों खड़े हैं? क्योंकि, मोदी खुद भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा चिन्ह हैं। यहां चुनाव के बाद गठबंधन की सरकार बनेगी। झारखंड गरीब नहीं है। यहां की जनता गरीब है। यहां का किसान-युवा-छोटा दुकानदार गरीब है। गठबंधन की सरकार बनने के बाद धन आपके हाथ में आना शुरू हो जाएगा।' 'पूरे भारत में तेजी से महंगाई बढ़ रही है। ये सभी को मालूम है, लेकिन शायद पीएम को नहीं मालूम। वो दूसरी दुनिया में रहते हैं। ये महंगाई बढ़ क्यों रही है? किसान दुखी है। मजदूर दुखी है। दुकानदार दुखी है। बेरोजगार युवा दुखी है। अडाणी खुश है। 15 से 20 भारत के सबसे बड़े उद्योगपति को दिनभर 24 घंटे मोदी पैसा पकड़ाते हैं। झारखंड की जनता का पैसा, गरीबों का पैसा होता है।' 'जीएसटी से पहले याद रखिए, आठ बजे रात को मोदी टीवी पर आए थे। कहा- काले धन के लिए लड़ाई लड़नी है।


Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बंपर सीटें

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे