नए साल में महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्म रक्षा हेतु प्रशिक्षण देगी राजस्थान पुलिस
जयपुर। राजस्थान में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एवं उन्हें आत्म रक्षा हेतु सशक्त बनाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस प्रदेश के सभी जिलों में नए साल से महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र स्थापित करने जा रही है। इस संबंध में महानिदेशक पुलिस भूपेंद्र सिंह द्वारा इस सम्बंध में सभी रेंज महानिरीक्षक एवं जिला पुलिस अधीक्षकों प्रशिक्षण देगी राजस्थान को आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके है। डीजीपी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि समस्त राजस्थान में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें आत्म रक्षा हेतु सशक्त बनाने, अपने अधिकारों व कानून के बारे में सजग करने तथा महिला अपराधों में कमी लाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस द्वारा 1 जनवरी 2020 से महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्रों का शुभारंभ किया जाएगा। महानिदेशक ने बताया कि इन केंद्रों पर कोई भी कामकाजी, ग्रहणी महिला, अध्ययनरत बालिका, शिक्षण संस्थाएं एवं अन्य संस्थाएं अपनी संस्था की महिलाओं एवं बालिकाओं का नामांकन करा सकते है एवं जो अभिभावक अपनी बच्चियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दिलवाना चाहते हैं वह निर्धारित केंद्रों पर नामांकन करवा सकते हैंआत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम सात दिवसीय होगा: डीजीपी यादव ने बताया कि यह आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम सात दिवसीय होगा, जिसमें मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा जो पूर्णतया निशुल्क है। इन केंद्रों पर 31 दिसम्बर से पूर्व रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। समय अवधि में रजिस्ट्रेशन नही करवाने की स्थिति में प्रशिक्षण अवधि में भी करवाया जा सकेगा। इसका सुपरविजन जिलों में नियुक्त नोडल अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
Comments