पायलट ने भारत बचाओ रैली की समीक्षा की


 जयपुर 12 दिसंबर, राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार की  गलत आर्थिक नीतियों के विरोध में 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली भारत बचाओ रैली हेतु प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर पर कंट्रोल रूम की समीक्षा की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव महेश शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम से दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली को लेकर लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशियो जिलाध्यक्षों,प्रमुख कांग्रेसजनों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें रैली को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पायलट ने कंट्रोल रूम के सभी सदस्यों को निर्देशित किया कि वे प्रदेश की समस्त जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों प्रमुख कांग्रेसजनों से समन्वय स्थापित कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचनेें  की अपील करें। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह शेखावत, महासचिव महेश शर्मा, सचिव प्रशांत सहदेव शर्मा, राजेश चौधरी एवं राजेंद्र शर्मा सहित कंट्रोल रूम के समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे