फिर मामा बने सलमान


सलमान खान की फैमिली के लिए आज डबल खुशी का दिन है। उनकी बहन अर्पिता खान ने आज अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। 27 दिसंबर सलमान का जन्मदिन भी है। अर्पिता और आयुष शर्मा पहले से ही बेटे आहिल के पैरंट्स हैं। अब उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। बच्ची का जन्म सी-सेक्शन डिलिवरी से शुक्रवार दोपहर को मुंबई के सिटी हॉस्पिटल में हुआ। अर्पिता भाई के बर्थडे पर बच्चे को जन्म देना चाहती थीं इसलिए ऐसा प्लान के तहत किया गया। खान और शर्मा फैमिली ने ऑफिशल स्टेटमेंट जारी किया, बड़ी खुशी और हर्ष के साथ हम यह सूचना दे रहे हैं कि हमारे घर बेटी ने जन्म लिया है। इस खुशी के मौके पर हम अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों का उनके अनकंडिशनल सपोर्ट के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने मीडिया का भी शुक्रिया अदा किया। बता दें कि हॉस्पिटल के बाहर अर्पिता के पति आयुष को देखा गया वहीं हेलेन भी नजर आईं बिता दें कि हॉस्पिटल के बाहर अर्पिता के पति आयुष को देखा गया वहीं हेलेन भी नजर आईं।


Comments

Popular posts from this blog

एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा ने की राजस्थान , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी

ब्यावर के जिला बनने की भविष्यवाणी हुई सत्य साबित

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन