प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही से भाग रही है - आप

-- बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार तो अपनी हर नीतियों में विफल है साथ मे राज्य सरकार भी विफल है


-- फ्लैग मार्च निकाल अपनी नाकामियों का किया प्रदर्शन 


-- भाजपा और कांग्रेस दोनों सरकार देश और प्रदेश के लिए धोखा है 



जयपुर। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था को लेकर शनिवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ फ्लैग मार्च निकाला। जिस पर आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई ने तंज कसते हुए भाजपा और कांग्रेस की देश और प्रदेश के लिए धोखा बताया।


आम आदमी पार्टी की और से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने फ्लैग मार्च निकालकर अपनी नाकामियों का प्रदर्शन किया है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था राजस्थान सरकार के भी आधीन आती है, राज्य सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा केंद्र सरकार पर ही नही फोड़ सकता है राज्य सरकार की अपनी स्वयं की जिम्मेदारी और जवाबदेही भी है। 


यूथ विंग प्रदेश संगठन सचिव अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि आज प्रदेश ही नही बल्कि पूरा देश बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था से प्रभावित है इन सब मे सबसे ज़्यादा शिकार देश के युवाओ के साथ हो रहा है। ना उनको रोजगार मिल रहा है, जिसके चलते वह घर खर्च नही चला पा रहा है, बिना रोजगार रोजमर्रा की जरूरत मंद वस्तुएं भी आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है जिसकी वजह से प्रदेश ही नही बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था भी डामाडोल होती जा रही है।


अभिषेक जैन ने कहा कि आज भले ही देश की नरेंद्र मोदी सरकार हो या राज्य की अशोक गहलोत सरकार हो दोनों सरकारे आमजनता के जरूरत के हिसाब से काम करने में नाकाम है। आज वो कांग्रेस केंद्र की नीतियों का विरोध खुद के शासन में कर रही है जो दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार को ज्ञान बंटती फिरती है। दिल्ली मुख्यमंत्री ने जब केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था तब यही कांग्रेस सामने आई थी जिसने कहा था कि उन्होंने भी भाजपा की अटल बिहारी सरकार के समय काम किया था, तो ऐसा क्या हो गया जो उन्हें खुद के शासन में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पढ़ रहा है। 


 


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे