प्रधानमंत्री मोदी ने हर हिंदुस्तानी के आत्मसम्मान को लौटाने का काम किया- डॉ. सतीश पूनिया


लंदन में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी द्वारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का सम्मान व अभिनंदन कार्यक्रम
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के  लंदन प्रवास के तीसरे दिन आज ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी द्वारा स्नेह मिलन व सम्मान और अभिनंदन  कार्यक्रम आयोजित किया । इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने अपने राजनीतिक अनुभव के साथ पार्टी देश और प्रदेश के विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। पूनिया ने कहा कि  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने  हिंदुस्तान के प्रत्येक व्यक्ति के आत्मसम्मान को लौटाने का काम किया है, जो स्वाभिमान  कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और  स्वार्थ के कारण खो दिया था उसे मोदी सरकार ने विभिन्न योजनाओं के साथ ही राष्ट्रहित में उठाये महत्वपूर्ण निर्णयों से दोबारा लौटाया है।  स्वच्छ भारत योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, मुद्रा योजना इत्यादि योजनाओं के द्वारा भारत पुनः उस विकास की ओर अग्रसर हुआ है, जिसकी शुरुआत वाजपेयी सरकार ने की थी। भाजपा पर साम्प्रदायिक होने का आरोप सदैव विपक्षी पार्टियां लगाती रही हैं, जबकि राष्ट्रवाद का परिचय देते हुए वाजपेयी सरकार ने ए. पी.जे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाकर साम्प्रदायिक होने का भ्रम तोड़ा था। 
 पिछले कई दशकों से जातिवाद, क्षेत्रवाद जैसे मुद्दों पर बंटी राजनीति को हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 55 वर्षों के इस भ्रम को तोड़कर 2014 में सरकार बनाई और 2019 में  उनकी सरकार पर जनता का भरोसा यह जताता है कि अपना खोया स्वाभिमान पाकर जनता कितना खुश है। कांग्रेस ने 55 वर्षों तक यह भ्रम फैलाए रखा की उन्होंने देश को आजादी दिलाई और वही एकमात्र पार्टी है जो इस देश पर शासन कर सकती है इसी दौरान 1975 में लोकतंत्र पर इमरजेंसी लगाकर उन्होंने लोकतंत्र की हत्या का प्रयास भी किया लेकिन उनके मंसूबे सफल नहीं हुए। आज जब कांग्रेस में ढोल बजता है तो वह उनके किसी नेता के चुनाव जीतने पर नहीं बल्कि जेल से बाहर आने पर बजता है, इतना  भ्रष्टाचार फैलाया था इस पार्टी ने। हमारे लिए सर्वप्रथम राष्ट्र है फिर पार्टी है और अंत में हम खुद हैं। इसी ध्येय से भाजपा भारत का विकास चाहती है। आप सभी का भाजपा के साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। इस कार्यक्रम में यूके बीजेपी अध्यक्ष कुलदीप सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष डॉ. आनन्द आर्य,   
कोषाध्यक्ष शशि भाई पटेल और महामंत्री श्री संजय संजय कुरडिया के अलावा विनित सिंह, सोहन चौधरी और आलोक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
 सतीश पूनिया ने  लंदन के स्वामी नारायण मंदिर के दर्शन भी किए और देश व प्रदेश और  सभी की खुशहाली के लिए  प्रार्थना की ।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे