राज्य भाजपा अध्यक्ष पाटिल बोले...पंकजा पार्टी नहीं छोड़ रहीं


एजेंसी


मुंबई। महाराष्ट्र की भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने रविवार को फेसबुक पोस्ट किया, "अब सोचने और निर्णय लेने की जरूरत है कि आगे क्या किया जाए?" पंकजा ने 12 दिसंबर को समर्थकों को बीड के गोपीनाथगढ़ पहुंचने की अपील की है। 12 दिसंबर को पंकजा के पिता दिवंगत गोपीनाथ मुंडे का जन्मदिवस है। पंकजा परली विधानसभा सीट से अपने चचेरे भाई और राकांपा नेता धनंजय मुंडे से चुनाव हारी हैं। हालांकि, महाराष्ट भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि पंकजा मुंडे पार्टी नहीं छोड़ रही हैं, ये खबरें गलत हैं। मराठी में लिखी इस पोस्ट में पंकजा ने कहा, "मौजूदा राजनीतिक बदलावों की पृष्ठभूमि में भावी यात्रा पर फैसला लेने की आवश्यकता है। खुद से बात करने के लिए मुझे 8 से 10 दिन चाहिएअब क्या करना है? कौन सा मार्ग चुनना है? हम लोगों को क्या दे सकते हैं? हमारी ताकत क्या है? लोगों की अपेक्षाएं क्या हैं? मैं इन सभी पहलुओं पर विचार करूंगी और आपके सामने 12 दिसंबर को आऊंगी।" बल्कि उन्हें हरवाया गया। पंकजा ने ऐसी पंकजा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व कई बातें वरिष्ठ नेताओं को सबूत के साथ से की शिकायतः पार्टी सूत्रों के बताई हैं कि किस तरह उन्हें चुनाव हरवाने मुताबिक, पंकजा ने शीर्ष नेताओं से के लिए काम किया गया। सूत्र यह भी शिकायत की है कि वे चुनाव हारी नहीं, दावा करते हैं कि पंकजा की नाराजगी पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हैं। भाजपा नेता': दैनिक भास्कर के सूत्रों ने बताया, पंकजा और एकनाथ खडसे कभीभी भाजपा छोड़ सकते हैं। दोनों पिछड़े वर्ग से आते हैं और अपने क्षेत्र में पकड़ रखते हैं। इन दोनों को यह महसूस हो रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने उनके साथ नाइंसाफी की। पंकजा ने ट्विटर प्रोफाइल पर न तो भाजपा नेता और न ही पूर्व मंत्री लिखा है। वहीं, पंकजा की भाजपा से नाराजगी पर शिवसेना सांसद संजय राउत से कहा- सिर्फ पंकजा नहीं, बल्कि भाजपा के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। भाजपा युवा मोर्चा से राजनीति शुरू की थी: पंकजा महाराष्ट के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे के बेटी हैं। पंकजा साल 2009 और 2014 में बीड जिले की परली विधानसभा सीट से चुनाव जीतीथीं। 206 करोड़ की चिक्की घोटाले में उनका नाम आया था। पंकजा भाजपा के कद्दावर नेता दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की भांजी हैं। उन्होंने ने भाजपा युवा मोर्चा से राजनीति शुरू की थी।


 


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे