संतोष आनंद को सुरेंद्र दुबे स्मृति सम्मान


कार्यालय संवाददाता


जयपुर। विख्यात हास्य कवि एवं गीतकार सुरेंद्र दुबे की स्मृति में हर वर्ष दिए जाने वाला व्यक्तिगत तौर पर सबसे बड़ा सम्मान सुरेंद्र दुबे स्मृति सम्मान इस वर्ष विख्यात गीतकार संतोष आनंद को दिया जाएगा। संतोष आनंद रचित जिंदगी की ना टूटे लड़ी.... एक प्यार का नगमा है....सरीखी चर्चित रचनाओं को फिल्मों में अमर गीतों का स्थान मिला है। सुरेंद्र दुबे स्मृति संस्थान के संस्थापक चंद्र प्रकाश दुबे ने बताया कि 1 जनवरी 2020 को केकड़ी के नगर पालिका के सार्वजनिक मंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह में देश के वरिष्ठ गीतकार संतोष आनंद को सुरेंद्र दुबे स्मृति सम्मान में 1लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए नकद, शॉल, माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किए जाएंगे। दुबे ने बताया कि यह सम्मान गत वर्ष देश के नामचीन हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा को दिया गया था।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे