सीएए : प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ से कहा- यह भगवा आपका नहीं, उस हिंदू धर्म का है, जिसमें रंज और बदले की भावना नहीं होती
एजेंसी
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोगों पर कार्रवाई करने के उत्तर प्रदेश सरकार के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राम-कृष्ण, शिवजी की बारात, हिंदुत्व और भगवा शब्द का इस्तेमाल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने सोमवार को लखनऊ में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- मुख्यमंत्रीजी ने बयान दिया था कि बदला लेंगे। उस बयान पर पुलिस और प्रशासन कायम है। हिंसाउप्र के मुख्यमंत्री ने योगी के वस्त्र धारण किए हैं। भगवा धारण किया है। लेकिन यह भगवा उनका नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा- भगवा को नहीं, धर्म को धारण करें: 'मुख्यमंत्रीजी ने जो बयान दिया कि बदला लेंगे, उस बयान पर पुलिस और प्रशासन कायम है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ होगा कि सीएम ने ऐसा बयान दिया कि जनता के खिलाफ बदला लिया जाएगा। जिन लोगों को नोटिस भेजा गया है, उनमें दारापुरीजी का भी नाम है।' 'कृष्ण-राम का देश है। भगवान राम करुणा के प्रतीक हैं। शिवजी की बारात में सब नाचते हैं। इस देश की आत्मा में हिंसा, बदला और रंज, इन चीजों की जगह नहीं है।
Comments