अमित शाह का आरोप राहुल, प्रियंका गांधी और केजरीवाल ने सीएए पर लोगों को गुमराह कर दंगे कराए


एजेंसी


नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी के बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी पर जनता को गुमराह कर दिल्ली में दंगे कराने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 5 साल दिल्ली की जनता को झांसा दिया है और भाजपा उनसे हिसाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सीएए लेकर आए। कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी और लोकसभा ने पारित किया। इसके बाद केजरीवाल, राहुल और प्रियंका गांधी ने जनता को गुमराह कर दंगे करवाने का काम किया। मैं दिल्ली की जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं, जो दिल्ली में दंगे करवाए। आप और कांग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोपः नागरिकता कानून के विरोध पर शाह ने कहा, 'विपक्षी करते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं होते। केजरीवाल, राहुल-सोनिया गांधी जी आंख खोलकर देख लो, बीते दिनों ही ननकाना साहिब जैसे पवित्र स्थल पर हमला करके सिख भाइयों को आतंकित करने का काम पाकिस्तान ने किया है।' शाह ने कहा कि कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी ने भी इस कानून का विरोध किया। मोदीजी पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को नागरिकता देने जा रहे हैं तो दलित विरोधी केजरीवाल, राहुल गांधी इसका विरोध कर रहे हैं।' शाह के निशाने पर कांग्रेस और आपः कांग्रेस ने राम जन्मभूमि के मामले को बहुत वर्षों से रोककर रखा था। सुप्रीम कोर्ट ने अब फैसला दिया है कि राम जन्मभूमि पर मंदिर बनना चाहिए। यह देश के करोड़ लोगों की इच्छा थी, लेकिन कांग्रेस कोर्ट में इसका विरोध करती थी।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे