अमित शाह ने कहा... जेएनयू में कुछ लोगों ने नारे लगाए 'भारत तेरे टुकड़े हों हजार', ऐसा कहने वालों की जगह जेल की सलाखों के पीछे


एजेंसी


जबलपुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार को नागरिकता कानून (सीएए) पर देश में चौथी सभा को संबोधित करने जबलपुर पहुंचे। यहां शाह ने कहा- जेएनयू में कुछ लड़कों ने भारत विरोधी नारे लगाए कि 'भारत तेरे टुकड़े हों एक हजार, इंशाअल्लाह, इंशाअल्लाह'। उनको जेल में डालना चाहिए या नहीं। जो भी देश विरोधी नारे लगाएगा, वह जेल में होगा। 10 जनवरी को देश में सीएए लागू होने का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद शाह की यह पहली सभा है। शाह ने आगे कहा, "केजरीवाल जैसे नेता 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' जैसे नारे लगाने वालों को बचाने की बात करते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। कश्मीर के मुद्दे पर सबूत मांगेजाते हैं। जब हमने सर्जिकल स्ट्राइक की तो केजरीवाल ममता और राहुल ने हमसे सबूत मांगे। अब यही लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं।" टुकड़े होंगे बात करते हैं,


कांग्रेस ने देश में दंगा करायाः शाह सभा में अमित शाह ने सीएए के समर्थन में नारे लगाते हुए कहा कि राहुल बाबा विदेश गए हैं, इतनी कम आवाज उन तक कैसे पहुंचेगी। नारा ऐसा लगाओ कि आवाज ममता बनर्जी तक पहुंचे। मैं राहुल गांधी और ममता बनर्जी को चैलेंज देता हूं- वे ये बताएं कि इस बिल में कहां नागरिकता छिनने का जिक्र है। बंगाल में ममता वोट की खातिर राजनीति कर रही हैं। ये केजरीवाल और ममता बनर्जी कितनी झूठी हैं- हम जनता को बता रहे हैं। कांग्रेस ने देश की जनता को उकसा कर दंगा करा दिया।


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे