भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 जनजागरण अभियान के तहत समर्थन सभा व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया


जयपुर, 17 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जयपुर शहर द्वारा आज शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के समर्थन में जनजागरण अभियान के तहत समर्थन सभा व हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
समर्थन सभा को मुख्यवक्ता के रूप में पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत ने सम्बोधित करते हुये वामपंथी और कांग्रेस पर हमला करते हुये कहा कि यह वो लोग है जो इस देश में टुकडे-टुकडे गैंग चलाते है और इनकी रीति-नीति देश को तोड़ने की रहीं है। आज हम सभी का कत्र्तव्य है कि इन देश विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जबाव दे।
मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने समर्थन सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज पूरे देश में विपक्ष देश को इस बिल के नाम पर भ्रमित करने का काम रहा है। जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्पष्ट कहा है यह बिल किसी की नागरिकता छिनने का काम नहीं है, अपितु नागरिकता देने का काम करेगा। यह अधिनियम उन प्रताड़ित अल्पसंख्यक वर्गों के लिये जो आज भी उन देशों में धार्मिक रूप से प्रताड़ित जीवन जीने को मजबूर है। मोदी जी के नेतृत्व में इस ऐतिहासिक फैसले का भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा हम सभी स्वागत व समर्थन करते है।  
मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी महेन्द्र यादव व रणजीत सिंह सोडाला ने बताया कि इस अवसर पर मोर्चा द्वारा समर्थन सभा में आये सभी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान के तहत समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर किये एवं इस अवसर पर नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के समर्थन में पत्रक भी वितरित किये गये।
इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हीरालाल रावत, महेश सैनी, दिनेश यादव, अमर सिंह कसाणा, हनुमान पोसवाल, राजेन्द्र सिंह शेखावत सहित प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद थे।  


Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे