भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणतन्त्र दिवस पर हुआ झण्डारोहण


जयपुर, 26 जनवरी 2020। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने आज 71 वें गणतन्त्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर झण्डारोहण किया तथा प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।


डाॅ. पूनियां ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कहा है कि यह स्वतन्त्र भारत में हमारे महान लोकतन्त्र की स्थापना का महापर्व है और 26 जनवरी, 1950 को स्वतन्त्र भारत में लोकतान्त्रिक संविधान देश में लागू हुआ।


इस अवसर पर जयपुर स्थित बड़ी चैपड़ पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने झण्डारोहण किया।



प्रदेश कार्यालय में इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, मंत्री मुकेश दाधीच, जयपुर शहर अध्यक्ष सुनील कोठारी, सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत, पूर्व जयपुर शहर अध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता, संजय जैन, शैलेन्द्र भार्गव, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, नरपत सिंह राजवी, अशोक लाहोटी, उपमहापौर मनोज भारद्वाज, सत्कार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजय धांधिया, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश पारीक, पंकज मीणा, जितेन्द्र श्रीमाली, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. ओ.पी. महेन्द्रा, राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मंजू शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र सिंह नरूका, निती विषयक शोध विभाग के प्रदेश प्रमुख डाॅ. अखिल शुक्ला, कानूनी एवं विधिक विषयक विभाग के प्रदेश प्रमुख शिवचन्द साहू, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश सरीन, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम स्वामी, ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के प्रदेश प्रमुख चम्पालाल रामावत, भाजयुमो के विधि संयोजक कपिल सिंह सिसोदिया, डाॅ. एस.एस. अग्रवाल, हाऊसिंग बोर्ड के पूर्व चैयरमेन अजयपाल सिंह, कला संस्कृति बोर्ड के पूर्व चैयरमेन अशोक पाण्ड्या सहित पार्षद एवं कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे